बिहार चुनाव में प्रत्याशियों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खोले पत्ते, सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव में दिनों दिन नए अपडेट आ रहे हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहले ही बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। अब उन्होंने सीटों पर प्रत्याशियों का भी जिक्र शुरू कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव नजदीक आते ही चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. बिहार चुनाव में सभी सीटों पर ताल ठोकने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने प्रत्याशियों पर भी राय साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य गौ-माता की रक्षा करना है. बिहार की शुद्ध देसी नस्ल की गायें लुप्तप्राय हो गई हैं. कहा कि मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर गौरक्षकों को उम्मीदवार बनाऊंगा. बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद पहले ही बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. अब देखना है कि शंकराचार्य का यह कदम हिंदू छवि वाली बीजेपी के लिए कैसा साबित होता है.

विज्ञापन

ऐसा करने की बताई वजह

इस समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बिहार दौरे पर हैं. शुक्रवार को वह औरंगाबाद में रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि गौ-माता की रक्षा करना है. यह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा है. शंकराचार्य ने कहा कि मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर गौरक्षकों को उम्मीदवार बनाऊंगा। यह विरोध का एक तरीका है. कहा कि हमारे पूर्वजों ने सभी तरीके अपनाए, लेकिन किसी भी राजनीतिक नेता ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया. यही एकमात्र रास्ता बचा है.

विज्ञापन

वोटरों से की यह अपील

बिहार दौरे के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वोटरों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को आगे आकर गायों को बचाने के लिए वोट करना चाहिए। हमारी कोई पार्टी नहीं है। हम या तो किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे या स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे।

विज्ञापन

जल्द होगी चुनावों की घोषणा

चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसके लिए आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिख दिया है। 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार का दौरा करेंगे। इसके बाद बिहार चुनाव की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ