हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Daraunda Vidhan Sabha Seat: दरौंदा में नीतीश कुमार की पार्टी को मिली लगातार जीत… 2019 में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पलट दी थी कहानी

Daraunda Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की दरौंदा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Daraunda Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक दरौंदा सीट भी है, जो बिहार के सीवान जिले में स्थित है। 2020 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक दरौंदा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

कर्णजीत सिंह उर्फ ​​व्यास सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
71,934 वोट मिले
वोट लीड- 11,320
वोट शेयर- 44.09 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Jale Vidhan Sabha Seat: बड़ी पार्टियों पर जनता ने किया भरोसा… फिर जाले सीट पर बुनेगा ‘चुनावी जाल’

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अमरनाथ यादव
पार्टी- भाकपा (माले)
60,614 वोट मिले
वोट शेयर- 37.15 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

रोहित कुमार अनुराग उर्फ ​​भोला जी
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
10,299 वोट मिले
वोट शेयर- 6.31 फीसदी

दरौंदा में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

2011 और 2019 के दो उपचुनावों को मिलाकर दरौंदा में कुल 5 विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2010 के चुनाव में यहां पर जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार जगमतो देवी को जीत मिली। इसके बाद जगमतो देवी का निधन हो गया, जिसकी वजह से उपचुनाव कराया गया। हालांकि, इस चुनाव में भी उनकी बहू कविता सिंह को जनता ने जीत दिलाई। 2015 में भी उन्हें जीत मिली।

विज्ञापन

2019 में फिर कविता सिंह लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की, जिसकी वजह से फिर उपचुनाव कराया गया। इस बार JDU ने कविता के पति को चुनाव लड़ाया, लेकिन इसमें उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार करणजीत सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2020 में BJP की तरफ से करणजीत सिंह ने फिर से ये सीट अपने नाम की।

दरौंदा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

दरौंदा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,19,225 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिसमें से 37,349 मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 37,605 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,29,715 तक पहुंच गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Benipur Vidhan Sabha Seat: BJP ने बनाई मजबूत पकड़, NDA की सरकार फिर से बेनीपुर में जीत के लिए तैयार?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola