Bihar Chunav 2025, Jale Vidhan Sabha Seat: बड़ी पार्टियों पर जनता ने किया भरोसा… फिर जाले सीट पर बुनेगा 'चुनावी जाल'

Jale Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की जाले सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Jale

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Jale Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक जाले सीट भी है, जो बिहार के दरभंगा जिले का एक प्रखंड स्तरीय नगर है साथ ही मधुबनी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा भी है। 2020 में इस सीट से बीजेपी के जीवेश मिश्रा को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक जाले से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

जीवेश मिश्रा
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी
87,376 वोट मिले
वोट लीड- 21,796
वोट शेयर- 51.66 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

डा. मश्कुर अहमद उस्मानी
पार्टी- कांग्रेस
65,580 वोट मिले
वोट शेयर- 38.78 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

उपयोग उपरोक्त में से कोई नहीं
3,573 वोट मिले
वोट शेयर- 2.11 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टी को मिली कितनी बार जीत?

जाले विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में की गई। इसके बाद से ही यहां पर एक उपचुनाव को मिलाकर कुल 18 बार चुनाव किए जा चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस को पहले 3 चुनावों में जीत हासिल हुई। इसके अलावा, बीजेपी (पूर्व जनसंघ सहित) को 5 बार जीत मिल चुकी है। जनता पार्टी और जदयू को 1- बार और भाकपा को 4 बार जीत मिली। वहीं, राजद को भी दो बार जीत हासिल हुई है।

जाले में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

जाले के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,12,393 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 90,593 मुस्लिम वोटर्स और 36,987 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, 2020 की वोटर लिस्ट में दर्ज 3,376 वोटर 2024 तक पलायन कर गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,23,092 तक हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ