Bihar Politics: चिराग पासवान का बड़ा दावा- जदयू में जल्द होगी टूट, कई सांसद और विधायक हमारे संपर्क में हैं
Edited By Om Pratap

चिराग पासवान। (File Photo)
Edited By Om Pratap

चिराग पासवान। (File Photo)
सौरभ कुमार, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई दिनों से अपने पार्टी के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। मुलाकात की वजह से बिहार की सियासत भी गर्म नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस बैठक को लेकर चिराग पासवान उन पर हमलावर हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलाल) के नेता ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पार्टी के सभी विधायक और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर है की नीतीश कुमार डरे हुए हैं। चिराग पासवान ने कहा कि 2019 और 2020 में जेडीयू के जो सांसद और विधायक चुनकर आए थे, उन्हें जनता से एनडीए के लिए जनमत मिला था।
चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर जदयू का एक भी प्रत्याशी आश्वस्त नहीं है। चिराग पासवान ने दावा किया कि जेडीयू के कई सांसद और विधायक हमारे संपर्क में हैं। आने वाले समय में बहुत जल्द जेडीयू में बड़ी टूट देखने को मिलेगी।
एनसीपी की टूट पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से दिए गए बयान पर चिराग पासवान ने पलटवार किया। चिराग ने कहा कि 2005 में जब हमारी पार्टी टूटी थी, तब उसके जिम्मेदार कौन लोग थे, ये सबको पता है। इस बार भी हमारी पार्टी में टूट हुई थी, इसके जिम्मेदार भी जेडीयू के बड़े नेता ही थे। जेडीयू के नेताओं ने ही हमारी पार्टी तोड़ी थी, ये दूसरे की पार्टियों को तोड़ते हैं और आरोपी भाजपा पर लगाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: