Bihar Election 2025: NDA-चिराग पासवान में सीटों की डील फाइनल, मांगी BJP विधायकों की ये 4 सीटें

Bihar Chunav: बिहार में सीटों पर पेच इस कदर फंसा है कि एनडीए और महाबंधन इससे आगे ही नहीं बढ़ पा रहे हैं। हालांक अब चिराग पासवान और एनडीए गठबंधन में सीटों की डील हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार चुनाव में सीटों पर माने चिराग पासवान

बिहार चुनाव में सीटों पर माने चिराग पासवान

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। लेकिन चुनाव जीतने से पहले एनडीए और महागठबंधन के सामने सीटों का बंटवारा जीतने की चुनौती है। दोनों ओर सीटों को लेकर उठापटक मची है। बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। एनडीए में जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, मुकेश सहनी अपनी-अपनी मांगों पर लेकर अड़े हैं। हालांकि सूत्रों ने बताया कि बीजेपी और चिराग पासवान के बीच में डील तय हो गई है। चिराग बिहार में 26 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।

चिराग के घर पहुंचे चित्यनांद राय

चिराग की एनडीए की नाराजगी की चर्चा के बीच मंत्री चित्यानंद राय गुरुवार दोपहर को चिराग पासवान के घर पहुंचे। घर से बाहर आने के बाद नित्यानंद के कहा कि हमारे भी अभिभावक और चिराग के भी अभिभावक भी इस घर में हैं। उनसे आशीर्वाद लेने आया था। चिराग पासवान की मां से मिलने के बाद चित्यानंद ने कहा कि कौन कह दिया चिराग नाराज हैं। नाराज नहीं है।

विज्ञापन

मांगी बीजेपी की 4 सीटें

चिराग पासवान बिहार में 26 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तो तैयार हो गए हैं, लेकिन सीटों के नाम पर बवाल मच सकता है। चिराग ने 5 सीटों पर अपनी दावेदारी की है। इसमें से 4 सीटों पर बीजेपी के सीटिंग विधायक हैं। चिराग ने लालगंज, गोविंदगंज, दानापुर, मटिहानी और बखरी विधानसभा की सीट की मांग की है। मटिहानी को छोड़कर सभी सीटें बीजेपी की हैं। मटिहानी सीट JDU की सीटिंग सीट है।

विज्ञापन

क्या बोले चिराग पासवान?

सीटों के बंटवारे मामले में चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत जारी है। मेरे ऊपर कई जिम्मदारी है। मंत्री होने के नाते मंत्रालय की जिम्मेदारी है। हालांकि चिराग कई बार सीटों को लेकर मुखर हो चुके हैं। खुलकर कई मंचों पर बोलते नजर आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ