Baniapur Election Result 2025 LIVE: बनियापुर सीट से BJP के केदारनाथ सिंह भारी मतों से जीते, चांदनी देवी हारीं

Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभी चुनाव में बनियापुर सीट के चुनावी नतीजें सामने आ चुके हैं, जिसमें BJP के केदारनाथ सिंह ने 15436 से जीत हासिल की है. वहीं, दूसरी ओर RJD की उम्मीदवार चांदनी देवी को 80170 वोट मिलें और वह बनियापुर सीट से चुनाव हार चुकी हैं.

Baniapur Election Result 2025
विज्ञापन

Baniapur Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बनियापुर सीट पर रोमांचक मुकाबले के बाद अब नतीजे साफ हो चुके हैं. इस बार जनता ने BJP पर भरोसा जताते हुए केदारनाथ सिंह को विजयी बनाया है और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी RJD की उम्मीदवार चांदनी देवी को बड़े वोटों के अंतर से हराया. जहां केदारनाथ सिंह ने 15,436 वोटों से जीत दर्ज की, वहीं चांदनी देवी को 80,170 वोट मिलने के बावजूद वह सीट अपने नाम नहीं कर सकीं. बनियापुर की जनता का फैसला साफ दिखा विकास और बदलाव के मुद्दों पर इस बार BJP का पलड़ा भारी रहा.

बनियापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार कौन?

बनियापुर विधानसभा सीट (बिहार) में 2025 के चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में केदारनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), चांदनी देवी (राल्ड) और श्रवण कुमार जन सुराज पार्टी जन सुराज पार्टी में शामिल थे। इस सीट पर तीन मुख्य दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के सीधे मुकाबले में थे। पिछले चुनावों में इस क्षेत्र में मुकाबला काफी टक्कर का रहा था और इस बार भी सभी तीनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा कॉम्पीटिशन था.

विज्ञापन

2015 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
केदार नाथ सिंहRJD69,851
तारकेश्वर सिंहBJP53,900

साल 2015 में बनियापुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में केदारनाथ सिंह (राष्ट्रिय जनता दल‑RJD) ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 69,851 वोट मिले थे जो कुल वोटों का लगभग 45.87% था. उनके प्रतिद्वंदी तारकेश्वर सिंह (भारतीय जनता पार्टी‑BJP) को 53,900 वोट मिले (लगभग 35.40%) थे। जीत का अंतर करीब 15,951 वोट था.

2020 में क्या थे नतीजे ?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
केदार नाथ सिंहRJD65,194
वीरेंद्र कुमार ओझाVIP37,405

साल 2020 में बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से केदारनाथ सिंह (राष्ट्रीय जनता दल) ने चुनाव जीता था। उन्होंने 65,194 वोट प्राप्त किए थे जिनका वोट शेयर लगभग 38.74% था। वीरेंद्र कुमार ओझा (विकासशील इंसान पार्टी) दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 37,405 वोट मिले (लगभग 22.23%) थे। जीत का अंतर लगभग 27,789 वोटों का रहा था.

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ