---विज्ञापन---

क्या होता है एनालॉग पनीर जिसे महाराष्ट्र में किया गया बैन, सेहत के लिए कितना खतरनाक?

Is Analogue Paneer Safe to Eat: एनालॉग पनीर पर महाराष्ट्र में पूरी तरह बैन कर दिया गया है. अगर कोई यह नियम तोड़ता है तो उसे जेल जाने के साथ भारी जुर्माना देना पड़ेगा. ऐसा करने वाला महाराष्ट्र भारत का दूसरा राज्य बन गया है.

---विज्ञापन---

Analogue Paneer Side Effects: महाराष्ट्र सरकार ने लोगों की हेल्थ का ध्यान रखते हुए राज्य में एनालॉग पनीर को बनाने, बिक्री करने और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. इस फैसले के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के बाद ऐसा कदम उठाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है. खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने 30 जुलाई को यह आदेश जारी किया. इस नियम के मुताबिक, राज्य में एनालॉग या नॉन-डेयरी पनीर के निर्माण, प्रोसेसिंग, पैकिंग, स्टोरेज, थोक और बिक्री के लिए पेश करने पर तुरंत रोक लगा दी गई है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसको लेकर क्या कहा और यह सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- वियाग्रा खाने से क्या सच में कम हो सकता है कैंसर का खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

क्या होता है एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर एक ऐसा नकली पनीर है जो दिखने और स्वाद में असली दूध के पनीर जैसा होता है, लेकिन इसे दूध के बजाय वनस्पति तेल जैसे पाम ऑयल, स्टार्च और रसायनों से बनाया जाता है. इसलिए यह हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करता है और धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है.

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने क्या कहा? 

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने यह साफ कर दिया है कि अगर कोई इंसान बैन करने के बाद एनालॉग पनीर को असली डेयरी पनीर बताकर बेचता है तो इसे पूरी तरह से ग्राहकों को गुमराह करने और Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत गैर कानूनी माना जाएगा. ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

---विज्ञापन---

1 लाख रुपये का जुर्माना तय 

इस कानून के मुताबिक, अगर कोई अपराधी बैन एनालॉग पनीर बेचता है तो उसे 6 महीने तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं, अगर किसी को इसे खाने से किसी भी तरह की परेशानी हुई या जान गवानी पड़ी तो उसे आजीवन कारावास और कम से कम 10 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. 

सालों से उठाया जा रहा था मुद्दा 

बता दें, पिछले कुछ सालों से महाराष्ट्र विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया था, जहां विधायकों ने एनालॉग पनीर पर पूरी तरह से बैन करने की मांग की थी. सरकार के इस फैसले को ग्राहकों की हेल्थ में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे लोग एनालॉग पनीर बेचने से पूरी तरह से रुक जाएंगे. 

---विज्ञापन---

क्या एनालॉग पनीर सेहत के लिए खतरनाक है?

एनालॉग पनीर जिसे नकली या सिंथेटिक पनीर भी कहा जाता है. अगर लंबे वक्त इसका सेवन किया जाए तो यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह असली दूध की जगह पाम ऑयल और स्टार्च से तैयार किया जाता है. अगर पनीर का लगातार सेवन किया जाए तो आपको हार्ट की बीमारी, पाचन की दिक्कत और मोटापा जैसी बीमारी हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- Heart Attack Risk: हार्ट अटैक का खतरा समय रहते बता सकता है ये ब्लड टेस्ट, जानिए क्या इसमें ऐसा खास?

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 05, 2026 10:00 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola