---विज्ञापन---

Skin Infection: दाद, खाज और खुजली कर रही है परेशान? राहत दिलाने का काम करेंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे 

इस मौसम में नमी की वजह से दाद, खुजली और फंगल इंफेक्शन हो जाता है. कई बार दवा लेने के बाद भी यह इंफेक्शन ठीक नहीं होता है. अगर आप भी इससे परेशान हो गए हैं तो बाबा रामदेव के बताए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.  

---विज्ञापन---

Fungal Infection: गर्मी, पसीना और स्किन पर नमी रहने की वजह से कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती है. यह बरसात के मौसम में ज्यादा होता है, क्योंकि नमी सूखती ही नहीं है और खुजली होकर लाल चकत्ते बन जाते हैं. खासकर शरीर के उन हिस्सों में जहां पसीना ज्यादा आता है, वहां फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. दाद में त्वचा पर गोल या छल्ले जैसी लाल खुजलीदार पपड़ी दिखाई दे सकती है. आयुर्वेद में स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों और साफ-सफाई पर जोर दिया जाता है. हालांकि, अगर दाद फंगल इंफेक्शन की वजह से है तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय सही मेडिकल ट्रीटमेंट जरूरी हो सकता है. बाकी आप अच्छे और उपयोगी नुस्खे अपनाने के लिए बाबा रामदेव के बताए गए टिप्स को फॉलो किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में फ्रूट्स खाने के बाद क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें शरीर को मिलने वाले फायदे

---विज्ञापन---

नीम के पत्तों का इस्तेमाल

बाबा रामदेव का कहना है कि नीम के पत्ते का इस्तेमाल दाद और खुजली को कम करने के लिए किया जा सकता है. नीम की पत्तियों में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जिन पर एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-फंगल प्रभावों को लेकर शोध हुआ है. अगर नीम को सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है तो एक बार डॉक्टर से जरूर करें. 

गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल 

गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार और जोड़ों में दर्द को बढ़ा सकता है. अगर इसका इस्तेमाल स्किन के इंफेक्शन को दूर करने या दाद पर इसका लैप लगाया जाए तो परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. गिलोय का इस्तेमाल कई तरह के किया जा सकता है. आप इसका सेवन कर सकते हैं या लैप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

---विज्ञापन---

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

दाद और खुजली को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह इस समस्या को दूर करने का बहुत ही नेचुरल और आयुर्वेदिक तरीका है. हालांकि, इसका इस्तेमाल स्किन को नमी देने, मुंहासे कम करने या सनबर्न का असर कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है. आप सीधा एलोवेरा जेल लेकर अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं, बाकी स्किन का निखार बढ़ाने के लिए जरूरी होता है. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • दाद और फंगल इंफेक्शन में सबसे जरूरी बात इफेक्टिव जगह को साफ और सूखा रखना है. पसीने वाले कपड़े लंबे समय तक पहनने से बचें और रोजाना अंडरगारमेंट्स बदलें. हर रोज नहाएं और कपड़ों को साफ रखें. 
  • दाद में खुजली काफी परेशान कर सकती है, लेकिन बार-बार खुजलाने से त्वचा पर खरोंच पड़ सकती है और शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल सकता है. इसलिए अपने तौलिये, कपड़े और बेडशीट किसी दूसरे इंसान के साथ शेयर न करें. 
  • अपनी डाइट पर ध्यान दें, क्योंकि बाबा रामदेव ने नमकीन और मीठा खाने पर परहेज करने की सलाह दी है. अपनी डाइट पर ध्यान दें और तला-भुना बिल्कुल न खाएं. इससे परेशानी बढ़ सकती है, जिससे दाद की शिकायत ज्यादा देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट के समय दर्द और खून आना बवासीर है या फिशर? ऐसे समझें दोनों में फर्क  

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- Baba Ramdev 

First published on: Sep 17, 2026 02:53 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola