Heart Attack Risk: हार्ट अटैक का खतरा समय रहते बता सकता है ये ब्लड टेस्ट, जानिए क्या इसमें ऐसा खास?
बीते कुछ सालों में न सिर्फ बुजुर्गों बल्कि युवाओं में दिल से जुड़ी समस्या का खतरा बढ़ता देखा गया है. जो धी-धीरे हार्ट अटैक का कारण भी बनता चला जाता है. लेकिन एक टेस्ट ऐसा है, जो हार्ट अटैक के खतरे को पहले ही भाप सकता है. जानिए उसका नाम और काम.

पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में डॉक्टर अब आम जांचों के साथ ApoB (Apolipoprotein B) ब्लड टेस्ट कराने की भी सलाह दे रहे हैं. यह सस्ता और आसान टेस्ट दिल की बीमारियों के खतरे का पहले से संकेत देने में मदद कर सकता है, जिससे समय रहते इलाज शुरू किया जा सके.
ApoB टेस्ट क्या है और यह कैसे काम करता है?
2 / 7ApoB एक आम ब्लड टेस्ट है, जो खून में मौजूद उन हानिकारक लिपोप्रोटीन कणों की संख्या बताता है जो खून की नसों में प्लाक जमा करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकते हैं. कई बार सामान्य कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट के बावजूद ऐसे कण ज्यादा होते हैं, जिनकी पहचान यह टेस्ट बेहतर तरीके से करता है.
LDL टेस्ट से कैसे अलग है ये टेस्ट?
3 / 7लिपिड प्रोफाइल या LDL टेस्ट मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बताते हैं, लेकिन ApoB टेस्ट यह जानकारी देता है कि शरीर में कुल कितने नुकसानदायक कण मौजूद हैं. यही वजह है कि कई हेल्थ एक्सपर्ट इसे दिल की बीमारी के जोखिमों का पता लगाने के लिए ज्यादा सटीक मानते हैं.
किन लोगों को जरूर कराना चाहिए ApoB टेस्ट?
4 / 7डॉक्टरों के अनुसार, यह टेस्ट हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार जरूर कराना चाहिए. खासकर डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा, बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड्स, कम उम्र में हार्ट डिजीज का पारिवारिक इतिहास या सामान्य LDL के बावजूद दिल की बीमारी का खतरा रखने वाले लोगों के लिए यह जांच जरूरी है.
ApoB टेस्ट कितने तक में हो जाता है?
5 / 7ApoB टेस्ट कोई महंगा टेस्ट नहीं है, बल्कि आमतौर पर ये 300 से 500 रुपये के बीच आसानी से हो सकता है, हालांकि अलग-अलग लैब में इसकी कीमत बदल सकती है. कई सरकारी अस्पतालों में यह जांच मुफ्त भी कराई जा सकती है.
इस टेस्ट में कितना रहना चाहिए आंकड़े
6 / 7विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट रोग के जोखिम वाले लोगों में ApoB 90 mg/dL से कम, हाई रिस्क वालों में 80 mg/dL से कम और पहले हार्ट अटैक झेल चुके मरीजों में 65 mg/dL से कम होना बेहतर माना जाता है.
ApoB बढ़ा हुआ है तो क्या करें?
7 / 7अगर रिपोर्ट में ApoB की रिपोर्ट बढ़ी हुई आती है, तो लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना जरूरी है. रोजाना फाइबर से भरपूर खाना, जैसे ओट्स, दालें और बींस का सेवन बढ़ाएं. रेड मीट, मक्खन और ज्यादा सैचुरेटेड फैट वाला खाना कम खाएं. एक्सरसाइज करें और किसी भी दवा या खुद से इलाज करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: पेट पर नजर आ रहे हैं अजीब निशान? कहीं लिवर की बीमारी का संकेत तो नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.