PM Modi Birthday 2026: योग से वॉकिंग तक, फिटनेस के लिए ये रूटीन अपनाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

17 सितंबर यानी आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. पीएम मोदी 76 साल की उम्र में भी अपनी हेल्थ और फिटनेस का बड़ा ख्याल रखते हैं. ऐसे में हमें भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनकी लाइफस्टाइल के बारे मे जानना चाहिए.

bharat prime minister Narendra modi fitness secret habits

फिटनेस के लिए जरूरी है कुछ न कुछ एक्टिविटी करना. Image Credit- pindia

17 सितंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. 76 साल की उम्र में भी पीएम मोदी की लाइफस्टाइल और फिटनेस रूटीन अक्सर चर्चा में रहती है. वह कई मौकों पर योग, प्राणायाम, वॉकिंग और दूसरी एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बता चुके हैं. 2018 में उन्होंने अपनी एक्सरसाइज रूटीन का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें योग और वॉकिंग करते हुए नजर आए थे. इसके अलावा, वह कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए अपनी डाइट और योग रूटीन के बारे में बता चुके हैं. चलिए जानते हैं कि उम्र को मात देने के लिए पीएम मोदी किस तरह की डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं.  

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- आयोडीन की कमी से हो सकता है थायराइड डिसऑर्डर, VMCC सफदरजंग अस्पताल की प्रोफेसर ने बताया क्या-क्या खाने पर मिलेगा Iodine

विज्ञापन

योग करते हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी की फिटनेस रूटीन में योग लंबे समय से शामिल रहा है. 2018 के फिटनेस वीडियो में उन्हें अलग-अलग योगासन करते हुए देखा गया था. इसके अलावा, वह कई बार योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बता चुके हैं. 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उनके दिन की शुरुआत योग से होती है और पीएम मोदी हर साल योग दिवस पर योगा करते हुए नजर आते हैं.  

वॉकिंग भी है फिटनेस रूटीन का हिस्सा

2018 में साझा किए गए वीडियो में पीएम मोदी ने बताया था कि वह पंचतत्वों से इंस्पायर ट्रैक पर चलते हैं. इस ट्रैक में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से जुड़े अलग-अलग हिस्से थे.  वीडियो में उन्हें घास और अलग-अलग सतहों पर चलते हुए देखा गया था. इसके अलावा, पीएम मोदी रोजाना करीब चार घंटे ही सोते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद कुछ नहीं खाते हैं. 

विज्ञापन

ब्रीदिंग एक्सरसाइज और प्राणायाम 

योग के साथ पीएम मोदी ने ब्रीदिंग एक्सरसाइज का भी जिक्र किया था. उनके 2018 के वीडियो में सांस से जुड़ी एक्सरसाइज करते हुए भी उन्हें देखा गया था. सांस से जुड़ी एक्सरसाइज योग और प्राणायाम का हिस्सा हो सकती हैं. हालांकि, किसी खास तकनीक को पीएम मोदी की फिटनेस का राज कहना सही नहीं होगा. अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो रोज योग कर सकते हैं और अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. 

फिटनेस के लिए जरूरी है कुछ न कुछ एक्टिविटी करना 

पीएम मोदी ने 2020 में फिट इंडिया संवाद के दौरान रोजाना कम से कम 30 मिनट फिटनेस के लिए देने की बात कही थी. उन्होंने योग के अलावा बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल, कराटे और कबड्डी जैसी चीजें करने की सलाह दी थी. हालांकि, किसी सेलिब्रिटी या इंसान की फिटनेस रूटीन को ज्यों का त्यों अपनाना जरूरी नहीं है. एक्सरसाइज का सिलेक्शन इंसान की फिटनेस पर निर्भर करता है. 

विज्ञापन

डाइट में शामिल करते हैं ये चीजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट में इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी डाइट में सहजन का पराठा जरूर शामिल करते हैं. सहजन का पराठा बहुत ही अच्छा होता है, जिसमें विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स, और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह हार्ट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- PMIndia 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ