रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना? वजन बढ़ने से लेकर एसिडिटी तक, शरीर को झेलने पड़ते हैं ये 4 नुकसान

Late Night Eating Effect: अच्छी सेहत के लिए खाने-पीने का ख्याल रखना जरूरी होता है, लेकिन खाने की क्वालिटी के साथ-साथ समय पर भोजन करना भी जरूरी है. आइए जानते हैं देर रात खाना खाने की आदत सेहत पर कैसा असर डाल सकती है? आइए जानते हैं.

Late Night Eating Side Effects

देर रात खाना सेहत पर क्या असर डाल सकता है. (Image: AI/Pexles)

हेल्दी शरीर के लिए खाना बहुत जरूरी है, लेकिन उसके साथ ही ये भी जरूरी है कि उसे टाइम पर खाया जाए. अक्सर लोगों की आदत रहती है कि वह रात का खाना 10 बजे, 11 बजे या फिर रात 12 बजे के बाद खाते हैं, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे ऑफिस का काम, या लेट खाने की आदत. लेकिन क्या आप जानते हैं देर रात खाना खाने की आदत आपकी सेहत पर कैसा प्रभाव डाल सकती है? इस स्टोरी में हम आपको देर रात खाना खाने से शरीर पर क्या बुरा असर पड़ता है इसके बारे में बताएंगे, ताकि आप अपनी इस आदत को छोड़ अच्छी और बीमारी की खतरे से दूर जिंदगी जी सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्त पर खाना क्यों जरूरी है?

सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भोजन को समय पर खाना जरूरी होता है, जिसकी सलाह डॉक्टर भी देते हैं. आपने अख्सर डॉक्टरों को कहते हुए सुना होगा कि रात का खाना ज्यादा से ज्यााद 7,9 या फिर 9 बजे तक खा लेना चाहिए, इससे ज्यादा लेट करना सही नहीं है. PMC के मुताबिक, टाइम से भोजन करना पूरे शरीर की सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इस आदत को छोड़कर देर रात खाना खाने की आदत बताता है, तो इसका असर शरीर पर जरूर देखने को मिलेगा.

देर रात भाजन करना क्यों सही नहीं है

PMC के अनुसार, ऐसे कई सबूत सामने आ रहे हैं, जिससे पता चलता कि खाना खाने की मात्रा, प्रकार और समय का सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. PMC के अनुसार, पिछले कई अध्ययनों में पाया गया है कि पूरे दिन का आखिरी खाना अगर देर से खाया जाए, तो कमर के घेरे यानी मोटापे की समस्या पैदा होने लगती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Harvard के अनुसार, नतीजों से पता चला कि देर से खाना खाने का असर भूख और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन लेप्टिन और घ्रेलिन पर गहरा असर डालता है, जो हमारे खाने की इच्छा को प्रभावित करते हैं. खासतौर पर, लेप्टिन हार्मोन का लेवल- जो पेट भरने का संकेत देता है जल्दी खाने की तुलना में देर से खाने की स्थिति में 24 घंटों के दौरान कम पाया गया. जब लोगों ने देर से खाना खाया, तो उन्होंने धीमी गति से कैलोरी बर्न की और उनमें एडिपोज टिश्यू जीन एक्सप्रेशन में ऐसे बदलाव दिखे जिनसे एडिपोजेनेसिस (फैट सेल्स का बनना) बढ़ा और लिपोलाइसिस (फैट का टूटना) कम हुआ; ये दोनों ही फैट बढ़ने को बढ़ावा देते हैं. कुल मिलाकर देर से खाना सेहत के लिए ठीक नहीं क्योंकि ऐसा करने से सेहत पर जो नुकसान पड़ेगा इनमें;

  • मोटापा
  • डायबिटीज
  • डायबिटीज के कारण दिल से जुड़ी समस्या
  • देर रात खाना खाने से खाने का ठीक से न पच पाना, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: खाली पेट 100 या 125? समझिए फास्टिंग और खाने के 2 घंटे बाद कितना होना चाहिए सेफ शुगर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source: PMC, Harvard 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ