आंखों में जलन और धुंधलापन? स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा है ड्राई आई सिंड्रोम, जानिए 3 आसान राहत के उपाय

Dry Eye Syndrome: क्या आपके भी आंखों से आंसू नहीं निकलते हैं या फिर जल्दी सूख जाते हैं? आइए जानते हैं क्या है ड्राई आई सिंड्रोम और कैसे दिखते हैं इसके लाक्षण.

Eye Problem

क्या है ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या? (Image: AI/PEXELS)

आजकल लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर देखने के कारण आंखों में जलन, खुजली और सूखेपन की शिकायत आम हो गई है. कभी-कभी मौसम, धूल या प्रदूषण की वजह से भी आंखों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आंखों में रोजाना सूखापन, जलन या कुछ चुभने जैसा महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अक्सर लोग इसे आम धूल या आदि कारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि वक्त के साथ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है. क्योंकि यह ड्राई आई सिंड्रोम (Dry Eye Syndrome) का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में आंखों में पर्याप्त आंसू नहीं बनते या आंसू जल्दी सूख जाते हैं. इसकी वजह से आंखों की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है और लगातार असहजता महसूस हो सकती है. आइए जानते हैं क्या है ये समस्या और इसके लक्षण कैसे दिखाई देते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई आई सिंड्रोम क्या है?

Harvard Health Publishing के अनुसार, ड्राई आई सिंड्रोम ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पाती. सामान्य तौर पर आंसू आंखों की सतह को चिकना और सुरक्षित रखते हैं, लेकिन आंसुओं की कमी या उनके जल्दी सूख जाने पर आंखों में समस्या पैदा होने लगती है. इससे जलन, किरकिरापन और आंखों में कुछ फंसा होने जैसा अहसास हो सकता है. यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा देखने को मिलती है और महिलाओं में इसकी संभावना ज्यादा हो सकती है. एलर्जी, आंखों की पलकों में सूजन और कुछ ऑटोइम्यून बीमारियों के साथ भी ड्राई आई की समस्या जुड़ी हो सकती है. इसलिए अगर आपको किसी तरह की समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

ड्राई आई सिंड्रोम के प्रमुख लक्षण

ड्राई आई सिंड्रोम के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. आमतौर पर आंखों में लगातार परेशानी या सूखापन महसूस होता है. इसके प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
  • आंखों में लगातार कुछ चुभने या किरकिरी होने जैसा महसूस होना.
  • आंखों में जलन या सूखापन रहना.
  • कम नमी वाली जगह या प्रदूषित हवा में जलन बढ़ना.
  • कॉन्टैक्ट लेंस पहनने में परेशानी होना.
  • सामान्य तरीके से आंसू न आना या रोने में परेशानी होना.
  • तेज रोशनी आंखों पर चभने लगना.
  • गंभीर स्थिति में आंखों में ऐसा लगना जैसे रेत पड़ी हो.
  • आंखों में चिपचिपा पदार्थ या म्यूकस जमा होना.

कैसे पाएं ड्राई आई सिंड्रोम से राहत

ड्राई आई का इलाज समस्या की वजह और गंभीरता पर निर्भर करता है.

  • Harvard Health Publishing के अनुसार, आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल करें: डॉक्टर की सलाह से आर्टिफिशियल टियर्स या लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • धूल, धुआं और सीधी हवा से बचें: धूल, सिगरेट का धुआं, तेज हवा और एयर कंडीशनर की सीधी हवा आंखों का सूखापन बढ़ा सकती है.
  • गंभीर समस्या में डॉक्टर से जांच कराएं: अगर समस्या लगातार बनी रहती है या बहुत ज्यादा बढ़ गई है, तो आंखों के डॉक्टर से जांच जरूरी है. कुछ मामलों में आंसुओं को जल्दी निकलने से रोकने के लिए आंसू की नलिकाओं में छोटे प्लग लगाए जा सकते हैं.
  • अगर ड्राई आई की वजह पलकों में सूजन यानी ब्लेफेराइटिस है, तो डॉक्टर गर्म सिकाई और पलकों की हल्की मालिश की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: आंखों पर दबाव और सिर के दर्द को कम करेगा यह 20-20-20 रूल, जानिए यह क्या है और कैसे

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: Harvard Health Publishing

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ