---विज्ञापन---

क्रिकेट

WPL: मुंबई इंडियंस ने किया कप्तान का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को बड़ी मिली जिम्मेदारी, जानिए फुल स्क्वाड

नई दिल्ली: टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वह मुंबई में 4 मार्च से शुरू होने वाले वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगी। हालांकि हरमनप्रीत पिछले महीने हुई नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं थी, लेकिन […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वह मुंबई में 4 मार्च से शुरू होने वाले वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगी। हालांकि हरमनप्रीत पिछले महीने हुई नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं थी, लेकिन टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद थी। इस टीम में नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसी अन्य शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं।

महिलाओं को प्रेरित करेंगी हरमनप्रीत कौर

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने एक बयान में कहा- राष्ट्रीय कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई है। मुझे यकीन है कि मुख्य कोच शार्लेट और गेंदबाजी कोच व मेंटर झूलन गोस्वामी के साथ वह हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने, गर्व की भावना प्रदर्शित करने और खेलों में महिलाओं के लिए अधिक गौरव लाने के लिए प्रेरित करेंगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  इंदौर में पहले ही दिन गिर गए 14 विकेट, पिच पर बन रहे गजब के मीम्स, देखें video

---विज्ञापन---

1.8 करोड़ रुपये में खरीदा

मुंबई ने हरमनप्रीत को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं एमआई ने नेट साइवर ब्रंट को 3.2 करोड़ और पूजा वस्त्राकर को 1.90 करोड़ में खरीदकर अपना बनाया था। हरमनप्रीत तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया में 2020 संस्करण के फाइनल सहित पिछले तीन टी20 विश्व कप में भारत को नॉकआउट में पहुंचाया है। पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में समाप्त हुए हाल के टी 20 विश्व कप में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 34 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली थी।

और पढ़िए अजीब तरह से आउट हुए श्रेयस अय्यर, यकीन कर पाना हो गया मुश्किल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

150 T20I खेलने वाले दुनिया की एकमात्र खिलाड़ी

हरमनप्रीत दुनिया की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 150 T20I खेले हैं। हरमनप्रीत एडवर्ड्स, गोस्वामी और बल्लेबाजी कोच देविका पलशिकर के साथ टीम प्रबंधन में होंगी। टीम में अन्य अंतरराष्ट्रीय भारतीय खिलाड़ियों के रूप में पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया और अमनजोत कौर भी शामिल हैं। मुंबई 4 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल ओपनर में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी।

WPL Mumbai Indians Team

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, च्लोए ट्रायॉन, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, हुमैरा काज़ी, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, सायका इशाक, सोनम यादव

---विज्ञापन---

और पढ़िए खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 01, 2023 08:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola