Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IND vs SL: पहले टी-20 में टीम इंडिया ने श्रीलंका पर रोमांचक जीत दर्ज की, इस मैच में संजू सैमसन को भी मौका मिला था, लेकिन सैमसन इस मौके को भुना नहीं पाए और उन्होंने अपना विकेट जल्दी गवां दिया, लेकिन फील्डिंग के दौरान भी संजू ने कुछ ऐसा किया, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि इस पर कप्तान हार्दिक भी गुस्सा हो गए।
संजू सैमसन ने मैच में सिर्फ 5 रन बनाए और एक कैच भी टपका दिया। खास बात यह है कि संजू ने पहले कैच पकड़ लिया था, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने कैच छोड़ दिया, जिससे सब उदास हो गए। क्योंकि संजू अच्छे विकेटकीपर भी है, ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह यह कैच छोड़ देंगे।
पहले लपका फिर टपका… दिया कैच…#Cricket#SportsPicks#SanjuSamson #cricketonprime #INDvSL #BCCISelectionCommittee pic.twitter.com/3zfu3dLGQW
— ANURAG PANDEY🖋️ #tweets are personal (@ANURAGP22784) January 4, 2023
मैच के दूसरे ओवर में निसांका ने शॉट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर सैमसन ने गलती कर दी। सैमसन ने कैच पकड़ा लेकिन लैंड करते हुए उसे गिरा दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डाइव लगाना जरूरी था? लेकिन संजू सैमसन कैच छोड़ने के बाद थोड़ा मुस्कुराते हुए भी नजर आए, जिससे कप्तान हार्दिक पंड्या भी नाराज नजर आए।
दरअसल, संजू सैमसन ने बैटिंग में भी कुछ ज्यादा खास नहीं किया, 6 गेंदों में 5 रन बनाकर संजू जल्दी आउट हो गए, जिससे सभी नाराज नजर आए। संजू की बैटिंग पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर भी गुस्सा दिखे, उन्होंने संजू को मिले मौकों को भुनाने की सलाह दी है। हालांकि टीम इंडिया ने रोमाचंक मैच में श्रीलंका को हरा दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।