---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: मैं नागिन…नागिन…इंडियन फैंस का डांस, पाकिस्तानियों को जमकर चिढ़ाया, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ‘कर्मा’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। हार के बाद पाकिस्तानी फैंस निराश हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडियन फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिया की हार […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ‘कर्मा’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। हार के बाद पाकिस्तानी फैंस निराश हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडियन फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिया की हार के बाद पाकिस्तानी फैंस जमकर ट्रोल कर रहे थे। उनका कहना था कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ बेईमानी का फल मिला है तो वहीं अब पाकिस्तान की हार पर भारतीय फैंस न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि स्टेडियम में भी उनके मजे ले लिए हैं।

अभी पढ़ें PAK vs ENG: ‘शाहीन अफरीदी की चोट से मैच पर पड़ा असर…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

सामने आया वीडियो

अब इस हार के बाद एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें इंडियन फैंस एक पाकिस्तानी फैन के पास खड़े होकर मैं नागिन…नागिन…गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस डांस कर उसे चिढ़ाते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भारत-पाकिस्तान के फैंस के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया है। एक फैन का कहना है कि बेटा तुम हमारी हार पर बहुत नाच रहे थे, अब कर्मा ने अपना काम कर दिया है और तुम्हें इसका मजा चखा दिया है।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप

रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर पवेलियन लौट गए।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें ENG vs PAK: भारत की हार पर छिड़का था नमक, अंग्रेजों ने दबोचा तो ‘भीगी बिल्ली’ बने PM शरीफ, दिया ये रिएक्शन

शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम ने 4 रन बनाए। छोटे से स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने पावरप्ले में तीन विकेट चटका लिए लेकिन इसके बाद कोई भी गेंदबाज बेन स्टोक्स को आउट नहीं कर सका। आखिरकार पाकिस्तान को 6 गेंद शेष रहते इस मुकाबले में शिकस्त मिली।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 13, 2022 07:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola