ग्लेन मैक्सवेल बने दूसरी बार पिता, घर आई नन्ही परी, जानें बेटी का नाम

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल दूसरी बार पिता बने हैं. उनके घर में किलकारी गूंजी हैं. इस बार उनकी पत्नी विनी रमन ने एक बच्ची को जन्म दिया है. मैक्सवेल ने अपनी नन्ही परी का नाम भी बताया है.

Image Created by AI

Image Created by AI

विज्ञापन

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी विनी रमन ने दूसरे बेबी को जन्म दिया है. ग्लेन मैक्सवेल और रमन की पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी. इसके बाद दोनों ने साल 2022 में शादी की थी. विनी रमन भारतीय मूल की हैं. मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के बारे में बताया. उन्होंने इस दौरान नाम का खुलासा भी किया है.

मैक्सवेल ने बताया नाम

ग्लेन मैक्सवेल और रमन ने एक संयुक्त इंस्टा पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को जानकारी दी. उन्होंने अपनी नई बेटी का नाम माइया मैक्सवेल रखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा “हमारी सपनों की बेटी आ गई है. माइया मैक्सवेल”. मैक्सवेल की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने लगे. इससे पहले 11 सितंबर 2023 को मैक्सवेल पहली बार पिता बने थे. तब, विनी रमन ने पहले बेटे मैवरिक मैक्सवेल को जन्म दिया था.

विज्ञापन

मेलबर्न में धूम-धाम से रचाई थी शादी

मैक्सवेल और रमन की पहली मुलाकात दिसंबर 2013 में हुई थी. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया. साल 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था. इसके बाद फरवरी 2020 में इस जोड़े ने सगाई की. इसके बाद दोनों ने 27 मार्च 2022 को मेलबर्न में धूम-धाम से शादी की. कपल ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार शादी रचाई थी. क्योंकि मैक्सवेल ईसाई परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि विनी रमन हिंदू परिवार से आती हैं. दोनों ने ईसाई और हिंदू धर्म के मुताबिक शादी रचाई थी.

करियर के अंतिम पड़ाव पर मैक्सवेल

मैक्सवेल अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्होंने जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. मैक्सवेल ने 149 वनडे मैच में 3990 रन और 77 विकेट भी हासिल किए हैं. वह 2015 और 2023 वनडे विश्व कप की विनिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं. विश्व कप 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ क्रैंप से जूझने के बावजूद 201 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ