इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर कीथ बार्कर ने लिया संन्यास, 17 सालों के करियर पर लगा विराम

इंग्लैंड के स्टार घरेलू ऑलराउंडर कीथ बार्कर ने 39 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी है. बार्कर ने इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास में 500 से अधिक विकेट चटकाए हैं. उनके करियर पर अब विराम लग गया है.

Image Created by AI

Image Created by AI

Keith Barker: इंग्लैंड के स्टार घरेलू ऑलराउंडर कीथ बार्कर ने संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके 17 सालों के करियर पर विराम लग गया है. उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 17 सालों तक उन्होंने इंग्लैंड में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. फर्स्ट क्लास में वह 500 से अधिक विकेट भी ले चुके हैं. साल 2009 में उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. कीथ बार्कर ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ ही कमाल किया है.

विज्ञापन

कीथ बार्कर ने की संन्यास की घोषणा

कीथ बार्कर ने साल 2009 में वारविकशायर के लिए डेब्यू किया था. वह 7 साल हैम्पशायर की ओर से भी खेल चुके हैं. संन्यास के बाद उन्होंने कहा “मेरे लिए वारविकशायर का क्या महत्व है, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं पहली बार 2008 में इस क्लब में आया था और यहां दस साल बिताए, उसके बाद हैम्पशायर में सात शानदार सीजन बिताए और फिर वापस आकर अपने करियर को वहीं खत्म करने का मौका मिला जहां से यह सब शुरू हुआ था.”

विज्ञापन

बता दें कि साल 2025 में बार्कर पर 12 महीनों के लिए बैन लगा था. नियमित ड्रग्स परीक्षण के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के लिए उनका परीक्षण सकारात्मक पाया गया था.

ऐसा रहा करियर

बार्कर 171 फर्स्ट क्लास मैच में 544 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वह 23 बार 5 विकेट हॉल के अलावा 1 बार 10 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा 73 लिस्ट A मैचों में उन्होंने 89 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 65 टी-20 मैच में उन्होंने 69 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा वह बैटिंग में भी कमाल कर चुके हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 28.33 की औसत के साथ 5554 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक के अलावा 26 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट A की 47 पारियों में उन्होंने 18.79 की औसत के साथ 639 रन बनाए हैं. वहीं, टी-20 की 35 पारियों में उन्होंने 13.67 की औसत के साथ 383 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ