---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: ‘ये है श्रेयस अय्यर का क्लास’ लॉकी फर्ग्यूसन की तेज बाउंसर पर नीचे झुककर मारा छक्का, देखें Video

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया। भारत को इस विशाल […]

---विज्ञापन---

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया। भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में श्रेयस अय्यर की 80 रनों की पारी ने काफी मदद की। अय्यर के अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़े।

श्रेयस अय्यर ने की फर्ग्यूसन की बोलती बंद

दरअसल भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत के बाद दोनों ही ओपनर चलते बने। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और आगे तक ले गए। अय्यर ने 80 रन बनाए और इस पारी में 4 चौके औऱ 4 छक्के जड़े। वहीं सबसे बेहतरीन शॉट उन्होंने न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ 26वें आया। दरअसल ओवर की पहली गेंद पर फर्ग्यूसन ने अय्यर को बाउंसर से चौंकाना चाहा, लेकिन वे पहले से ही तैयार थे और जैसे ही गेंद उनके पास पहुंची। अय्यर ने नीचे झुककर अपर कट खेल दिया जिससे बॉल सीधे पीछे वाली बाउंड्री के पार चली गई।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs NZ: ‘हम जीत जाते तो अच्छा लगता, लेकिन..’ कप्तान शिखर धवन ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह

---विज्ञापन---

भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम के दोनों ही ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की। वहीं शुभमन गिल और शिखर धवन ने अर्धशतक भी पूरा किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज दोनों के सामने पस्त नजर आ रहे थे लेकिन 24वें ओवर में लौकी फरग्यूसन ने शुभमन गिल को आउट कर दिया वहीं बाद में टीम साउदी ने भी धवन को चकमा देकर आउट कर दिया।

अभी पढ़ें Kane Williamson के इस शॉट पर दिल हार बैठेंगे आप…गेंदबाज अर्शदीप भी रह गए दंग

---विज्ञापन---

भारत का प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 25, 2022 12:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola