---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs BAN: मेहदी हसन का तूफान देख एलन डोनाल्ड की नसों में भरा रोमांच, डगआउट में खुशी से झूमे, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट…रोमांच की वो दुनिया जिसमें कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता। कब कौन जीता हुआ मैच हार जाए और कब कौन हारी हुई बाजी जीतकर बाजीगर बन जाए…इस रोमांच का एक नजारा भारत-बांग्लादेश के बीच रविवार को खेले गए पहले वनडे में सामने आया। 186 रन पर सिमट गई भारतीय […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेट…रोमांच की वो दुनिया जिसमें कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता। कब कौन जीता हुआ मैच हार जाए और कब कौन हारी हुई बाजी जीतकर बाजीगर बन जाए…इस रोमांच का एक नजारा भारत-बांग्लादेश के बीच रविवार को खेले गए पहले वनडे में सामने आया।

186 रन पर सिमट गई भारतीय टीम 

शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया। भारतीय टीम 41.2 ओवर में महज 186 रन पर सिमट गई। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम इंडिया के गेंदबाजों ने एक समय हालत खराब कर दी, लेकिन दसवें विकेट के लिए मेहदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार साझेदारी कर टीम इंडिया से जीत छीन ली। वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश का खेमा खुशी से झूम उठा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘टीम ने मुझे विकेटकीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा है’ मैच के बाद KL Rahul ने किया बड़ा खुलासा

https://twitter.com/Shamim28996583/status/1599408290232164353

---विज्ञापन---

थमी थीं सांसें, खुशी से झूम उठे डोनाल्ड

कांटे के मुकाबले में सभी की सांसें थमी थीं, एक तरफ टीम इंडिया को महज एक विकेट की दरकार थी तो वहीं बांग्लादेश सावधानी के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। उसकी एक गलती भी भारी पड़ सकती थी, लेकिन मेहदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने चौके-छक्के ठोक टीम इंडिया से जीत छीन ली।

https://twitter.com/dhruv_is_it/status/1599404091578327040

---विज्ञापन---

जैसे ही मेहदी हसन ने दीपक चाहर की गेंद पर विनिंग शॉट लगाया डगआउट में बैठे पूर्व साउथ अफ्रीकन गेंदबाज और बांग्लादेश के बॉलिंग कोच एलन डोनाल्ड खुशी से झूम उठे। वे चेयर से उठे और जीत का इशारा कर जोश से भर गए। किसी को भी इस मोमेंट पर बांग्लादेश की जीत की उम्मीदें नहीं थी, लेकिन जिस तरह मेहदी और रहमान ने बल्ले से प्रदर्शन किया उसे देख दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी दंग हैं।

और पढ़िए – IND vs BAN: ‘मुस्तफिजुर ने मुझसे कहा …’, 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने के बाद मेहदी हसन ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

मेहदी हसन ने ठोके 38 रन 

मेहदी हसन ने 39 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 38 रन बनाए तो वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने 11 गेंदों में 2 चौके जमाकर नाबाद 10 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच दसवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। बहरहाल, टीम इंडिया इस मुकाबले में मिली हार को भूलना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच 7 दिसंबर को दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस मुकाबले में किस तरह वापसी करती है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2022 09:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola