ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, एन्यूरिन डोनाल्ड को मिला डेब्यू का मौका
England vs Sri Lanka: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा. पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. एन्यूरिन डोनाल्ड को डेब्यू का मौका मिला है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Sep 14, 2026 19:33
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Sep 14, 2026 19:33
Share :
इंग्लैंड क्रिकेट टीम/ Image Source: ECB
---विज्ञापन---
England vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाना है. पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. टीम में कई नियामित खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. इसके अलावा एन्यूरिन डोनाल्ड को डेब्यू करने का मौका मिला है.
इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
इंग्लैंड की ओर से एन्यूरिन डोनाल्ड डोनाल्ड को डेब्यू करने का मौका मिला है. इसके अलावा जोस बटलर भी सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की प्लेइंग 11 में शामिल हुए हैं. वहीं, बल्लेबाजी विभाग में हैरी ब्रूक, विल जैक्स, टॉम बैंटॉन जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा लियाम डॉसन, जोश टंग, सनी बेकर, आदिल रशीद को प्लेइंग 11 में जगह मिली है.
---विज्ञापन---
15 सितंबर को पहला मुकाबला
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथहैम्पटन में खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा, वहीं, आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 22 सितंबर से होने वाला है. दूसरा मुकाबला 24 सितंबर और तीसरा वनडे 27 सितंबर को खेला जाएगा.
टी20 सीरीज का शेड्यूल पहला T20: मंगलवार 15 सितंबर दूसरा T20: गुरुवार 17 सितंबर तीसरा T20: शनिवार 19 सितंबर
---विज्ञापन---
वनडे सीरीज का शेड्यूल पहला ODI: मंगलवार 22 सितंबर दूसरा ODI: गुरुवार 24 सितंबर तीसरा ODI: रविवार 27 सितंबर
इंग्लैंड की टीम शानदार लय में है. हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था. इंग्लैंड ने सभी मुकाबले को एकतरफा जीता था. वहीं, इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी, जिसे इंग्लैंड ने 4-0 से अपने नाम किया था. एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था. ऐसे में इंग्लिश टीम शानदार लय में चल रही है. श्रीलंका को कड़ी चुनौती मिलने वाली है. श्रीलंका ने अपनी आखिरी सीरीज भारत के खिलाफ खेली थी. 2 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था.
---विज्ञापन---
JUST IN: Aneurin Donald will make his England debut tomorrow, opening the batting alongside Jos Buttler in the first T20I against Sri Lanka 🧢 pic.twitter.com/pAngirdOGZ