IND vs AFG दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण सीरीज से हुए बाहर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती ने पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया था.

Varun Chakaravarthy

वरुण चक्रवर्ती फिर हुए चोटिल (PIC Credit -ANI)

India vs Afghanistan, Varun Chakaravarthy: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के स्टार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती ने इंग्लैंड दौरे पर लगी चोट से उबरकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के जरिए वापसी की थी, लेकिन एक ही मैच खेलने के बाद वे फिर से चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती के दोबारा चोटिल होने से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां उन्होंने रिहैब किया था.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान टी20 सीरीज से हुए बाहर

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. चक्रवर्ती 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.

विज्ञापन

लेकिन अब चोट के कारण वह सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. हालांकि, चक्रवर्ती को ये चोट कैसे लगी और उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन एक मैच के बाद ही चक्रवर्ती के फिर से चोटिल होने से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर सवाल उठ रहे हैं.

लगातार चोटों से जूझ रहे हैं वरुण चक्रवर्ती

35 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ महीनों से लगातार चोटों से जूझ रहे हैं. चक्रवर्ती को आईपीएल 2026 के दौरान पैर में चोट लग गई थी. लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलना जारी रखा. इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कराया और आयरलैंड में टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए. हालांकि, चक्रवर्ती ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की थी.

विज्ञापन

लेकिन फिर तीसरे मैच में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा और फिर से सीओई जाना पड़ा. अब अफगानिस्तान टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई, लेकिन पहले मैच के बाद ही वह फिर से चोटिल होकर बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

एशियन गेम्स से भी हो सकते हैं बाहर

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है. ऐसे में अगर वरुण चक्रवर्ती की चोट गंभीर हुई और वह समय पर फिट नहीं हो सके तो वे एशियन गेम्स से भी बाहर हो सकते हैं. हालां​कि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक वरुण की चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

Source - Dainik Jagran [Abhishek Tripathi]

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ