---विज्ञापन---

क्रिकेट

EMERGING ASIA CUP 2023: ध्रुव जुरेल ने लपका अद्भुत कैच, फटी रह गईं आंखें, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल ने इमर्जिंग एशिया कप में शानदार विकेटकीपिंग का नजारा दिखाया है। शुक्रवार को यूएई ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जुरेल ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपककर दंग कर दिया। ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला। विकेट […]

नई दिल्ली: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल ने इमर्जिंग एशिया कप में शानदार विकेटकीपिंग का नजारा दिखाया है। शुक्रवार को यूएई ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जुरेल ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपककर दंग कर दिया। ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला।

विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल की शानदार फील्डिंग 

यूएई के बल्लेबाज अंश टंडन 13 गेंदों में एक चौका ठोक 5 रन बनाकर खेल रहे थे। हर्षित राणा ने सातवें ओवर की चौथी गेंद डाली तो टंडन ने इसे गली की ओर से निकालना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पीछे की ओर उड़ गई। जैसे ही गेंद उड़ी, विकेट के पीछे खड़े ध्रुव जुरेल ने दाएं हाथ पर छलांग लगाई और दोनों हाथों से बेहतरीन कैच लपक लिया। जुरेल का ये कैच देख बल्लेबाज भी दंग रह गया। जुरेल की नजर और सूझबूझ से टीम इंडिया को सातवें ओवर में ही दूसरा विकेट मिल गया।

---विज्ञापन---

हर्षित राणा और यश ढुल चमके

मैच की बात की जाए तो इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में यूएई पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसमें हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी और कप्तान यश ढुल की बल्लेबाजी देखने को मिली। राणा ने 4 विकेट चटकाए। वहीं नितीश रेड्डी और मानव सुथार को 2-2 विकेट मिले। टीम इंडिया ने यूएई को महज 175 रनों पर रोक दिया। इसके बाद कप्तान यश ढुल ने 108 रन ठोक अपनी टीम को 26.3 ओवर में ही जीत दिला दी। इंडिया ए की ओर से निकिन जोस ने 41 रनों की शानदार पारी खेली।

First published on: Jul 14, 2023 06:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola