IND vs AFG: W,W,W,W... टीम इंडिया का गजब कारनामा, एक ओवर में झटके 4 विकेट

India vs Afghanistan: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल कर दिया है। भारत ने पारी के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान के 4 खिलाड़ी को आउट कर दिया।

India vs Afghanistan Team India Took 4 Wicket in Last Over

भारतीय टीम, Image Credit- News 24

विज्ञापन

India vs Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा कारनामा कर दिखाया है। भारत ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में धूल चटा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और स्कोर बोर्ड पर 172 रन टांग दिए। बता दें कि भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का यह सर्वाधिक स्कोर है। इस मैच में भारतीय टीम ने कमाल कर दिखाया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भारत को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया था। अफगानिस्तान के पारी की आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने कमाल कर दिखाया है।

विज्ञापन

एक ही ओवर में झटके 4 विकेट

अफगानिस्तान ने भारत के सामने अपना सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया था। अफगानिस्तान के एक के बाद एक विकेट गिरते गए, लेकिन इसका असर स्कोर बोर्ड पर नहीं पड़ने दिया। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए थे। इस ओवर में भारत ने अफगानिस्तान के 4 विकेट झटक लिए। इस ओवर से पहले अफगानिस्तान का स्कोर 165 रन पर 6 विकेट था, लेकिन इस ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 172 पर 10 विकेट हो गया। अर्शदीप ने ओवर की पहली ही गेंद पर करीम जानत को आउट कर दिया था।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने किया कमाल

ओवर की दूसरी गेंद पर नूर अहमद ने सिंगल लिया। फिर ओवर की तीसरी गेंद पर मुजीब ने अर्शदीप को चौका जड़ दिया था। ओवर की चौथी गेंद पर मुजीब ने फिर से सिंगल ले लिया। अब इस ओवर में सिर्फ 2 रन बचे थे, लेकिन फिर भी अफगानिस्तान ने 3 विकेट गंवा दिए। ओवर की 5वीं गेंद पर अर्शदीप ने लूर अहमद को चलता कर दिया। अब अफगानिस्तान के सिर्फ 2 विकेट बचे थे और अर्शदीप के ओवर में सिर्फ 1 गेंद बची थी। उन्होंने अगली गेंद वाइड डाली, जिस पर मुजीब रन आउट हो गए। इसके बाद अगली गेंद पर फजल हक फारूकी भी रन आउट हो गए। इस तरह आखिरी ओवर में अफगानिस्तान ने 4 विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ