हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

12 साल पहले WWE में The Shield को धोखा देने का पछतावा, आज भी फैंस इस रेसलर की करते हैं आलोचना

WWE में द शील्ड ग्रुप का बहुत बड़ा नाम रहा. रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने इसमें शानदार काम किया. रॉलिंस ने इस बार ग्रुप टूटने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
द शील्ड को लेकर बयान

The Shield: 2012 में द शील्ड ने WWE में डेब्यू किया था. इसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज थे. इस ग्रुप ने बहुत जल्दी तरक्की हासिल की. 2014 में रॉलिंस ने रेंस और एंब्रोज को धोखा देकर टीम का अंत कर दिया. ये बहुत बड़ा मोमेंट WWE इतिहास का माना जाता है, जिसकी चर्चा आज भी होती है. खैर रॉलिंस ने हाल ही में कहा कि उन्हें इस चीज के लिए आज भी आलोचना का सामना करना पड़ता है. रॉलिंस ने बताया कि एक दशक बीत जाने के बाद भी फैंस उनसे इस धोखे के बारे में सवाल पूछते हैं.

WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में ESPN को सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे द शील्ड के अंत को लेकर सवाल पूछा गया. रॉलिंस ने चेयर से रेंस और एंब्रोज पर हमला किया था. रॉलिंस ने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है. हम जानते थे कि ये एक शानदार पल होगा क्योंकि हमारे बीच अच्छा रिलेशन था. मुझे वो पल अच्छे से याद है क्योंकि किसी ने हूटिंग नहीं की. एकदम सन्नाटा छा गया था. लोगों को पता ही नहीं चला कि आखिर क्या हुआ. किसी को यकीन नहीं हुआ. इसका बहुत गहरा असर हआ. मुझे नहीं लगता कि आज भी ये 2014 की बात है. 12 साल बाद भी लोग मेरे पास आकर पूछते हैं कि आपने शील्ड को धोखा क्यों दिया. मुझे आज भी आलोचना झेलनी पड़ती है”.

ये भी पढ़ें: Triple H सावधान! WWE SummerSlam 2026 में ये 5 मैच नहीं हुए, तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा

विज्ञापन

द शील्ड के सदस्य बन गए हैं टॉप रेसलर

रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने अब रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमा लिया है. तीनों का सिंगल रन शानदार रहा. अब ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है. एंब्रोज मौजूदा समय में जॉन मोक्सली नाम से AEW में काम कर रहे हैं. वहीं रेंस और रॉलिंस का जलवा WWE में चल रहा है. फैंस फ्यूचर में द शील्ड का रीयूनियन देखना चाहते हैं. हालांकि, अब ये मुमकिन नहीं लग रहा है. एंब्रोज शायद ही अब कभी WWE में कदम रखेंगे.

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE Clash in Italy 2026 में Brock Lesnar 5 मिनट के अंदर जीत दर्ज कर सकते हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola