5 कारण क्यों WWE Clash in Italy 2026 में Brock Lesnar 5 मिनट के अंदर जीत दर्ज कर सकते हैं

WWE का अगला इवेंट Clash in Italy 2026 होने वाला है. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच रीमैच देखने को मिलेगा. फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं. इस बार फेमी के ऊपर लैसनर की पांच मिनट के अंदर जीत हो सकती है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

Brock Lesnar: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इटरी में होने वाले इवेंट में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी की नजरें ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के रीमैच पर टिकी हैं. दोनों एक बार फिर बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी कर ली है. उनका कहना है कि वो फेमी को इतनी जल्दी छोड़ने वाले नहीं हैं. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे क्यों Clash in Italy 2026 में लैसनर पांच मिनट के अंदर जीत हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 का बदला

रेसलमेनिया 42 का बदला2 / 6

पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच टक्कर हुई थी. वहां पर फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. अब लैसनर इसका बदला WWE Clash in Italy 2026 में ले सकते हैं. वो वहां पर पांच मिनट के अंदर जीत हासिल कर सभी को चौंका सकते हैं.

विज्ञापन

बराबरी करने के लिए

बराबरी करने के लिए3 / 6

ब्रॉक लैसनर ने पिछले हफ्ते वापसी कर ओबा फेमी के ऊपर हमला किया था. उन्होंने फेमी को चार एफ-5 लगाए थे. लैसनर ने बताया कि वो फेमी का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. WWE अब उनकी दुश्मनी को आगे ले जाना चाहता है. ऐसे में राइवलरी को बराबरी पर लाने के लिए पांच मिनट के अंदर लैसनर जीत दर्ज कर सकते हैं.

द बीस्ट का पुराना रिकॉर्ड

द बीस्ट का पुराना रिकॉर्ड4 / 6

ब्रॉक लैसनर अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं. उनका पुराना रिकॉर्ड खतरनाक रहा है. वो अपने विरोधियों को बिल्कुल भी मौका नहीं देते हैं. उनके मैच भी छोटे रहे हैं. उन्होंने कई स्टार्स को सेकेंड्स में हराया है. इस वजह से भी कह सकते हैं कि वो फेमी को पांच मिनट के अंदर धराशाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

इटली के फैंस को खुश करने के लिए

इटली के फैंस को खुश करने के लिए5 / 6

इटली में पहली बार WWE द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कराया जा रहा है. इस वजह से ही रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज वहां पर परफॉर्म कर रहे हैं. यूएस से बाहर के रेसलर्स लैसनर को हारते हुए नहीं देखना चाहते हैं. फैंस को खुश करने के लिए लैसनर वहां पर पांच मिनट के अंदर जीत दर्ज कर सकते हैं.

दुश्मनी को आगे और तगड़ी बनाने के लिए

दुश्मनी को आगे और तगड़ी बनाने के लिए 6 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी WWE Clash in Italy 2026 में ही खत्म नहीं होने वाली है. इनके बीच आगे भी मुकाबले होंगे. इस बात के संकेत मिल चुके हैं. दुश्मनी को आगे जाकर और रोमांचक बनाने के लिए लैसनर पांच मिनट के अंदर जीत दर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन