निधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने

Nana Patekar Viral Video: आज सुबह नाना पाटेकर का निधन हो चुका है और उन्होंने अपनी आखिरी सांस गोवा में ली. एक्टर कुछ दिन पहले गोवा किसी काम से गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Nana Patekar Viral Video

नाना पाटेकर 4 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल की इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शामिल हुए थे. Image Credit- PTI

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर यानी आज सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया. गोवा वाले घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. उनके निधन की खबर के बीच अब उनका चार दिन पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक प्रोग्राम में शामिल होते नजर आ रहे हैं. बता दें यह वीडियो पीटीआई एजेंसी ने 4 अक्टूबर को पोस्ट की थी और सम्राट क्लब इंटरनेशनल की इंस्टॉलेशन सेरेमनी में उन्हें आखिरी बार देखा गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

4 अक्टूबर को गोवा में इस कार्यक्रम में पहुंचे थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर 4 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल की इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. न्यूज एजेंसी PTI ने इस प्रोग्राम का वीडियो शेयर किया था, जिसमें नाना पाटेकर मंच से लोगों को संबोधित करते नजर आए थे.

कार्यक्रम में क्या बोले थे नाना पाटेकर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर ने कार्यक्रम में पूर्व गोवा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया और उनके काम करने के तरीके की तारीफ की. उन्होंने जिंदगी, जिम्मेदारी और समाज के लिए कुछ करने की जरूरत पर भी बात की. कार्यक्रम में अपनी बात रखने के बाद वह दोना पाउला स्थित अपने आवास पर लौट गए थे.

विज्ञापन

घर पर बेहोश मिले थे नाना पाटेकर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा वाले घर में आज सुबह करीब 5:20 बजे गंभीर हालत में पाए गए. इसके बाद, उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह उसी समय पुणे में थे और गोवा पहुंच रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ