Nana Patekar Acting Career: थिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह', 5 दशक में दिए कई यादगार किरदार

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक लंबे एक्टिंग करियर में कई यादगार किरदार निभाए. परिंदा से लेकर क्रांतिवीर, अब तक छप्पन और वेलकम तक उनके अलग-अलग अंदाज ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. जानिए थिएटर से शुरू हुआ उनका सफर कैसे बॉलीवुड के सबसे दमदार कलाकारों में शामिल हुआ.

NANA PATEKAR

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक लंबे एक्टिंग करियर में कई यादगार किरदार निभाए. (Image Credit-IMDB)

Nana Patekar Acting Career: नाना पाटेकर का नाम भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी अलग एक्टिंग स्टाइल स पहचान बनाई. उनकी आवाज, डायलॉग बोलने का अंदाज और किरदार में पूरी तरह उतर जाने की कला ने उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाया. करीब पांच दशक के लंबे करियर में उन्होंने गंभीर किरदारों से लेकर कॉमेडी तक कई तरह के रोल किए. हिंदी के साथ उन्होंने मराठी सिनेमा में भी काम किया और कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए.

विज्ञापन

थिएटर से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. फिल्मों में आने से पहले वह थिएटर से जुड़े थे. एक्टिंग में उनकी शुरुआत आसान नहीं रही, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी जगह बनाई. साल 1978 में फिल्म गमन से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटे-बड़े कई किरदार निभाए.

विज्ञापन

‘परिंदा’ ने दिलाई बड़ी पहचान

नाना पाटेकर के करियर में साल 1989 की फिल्म परिंदा एक बड़ा मोड़ साबित हुई. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. इसके बाद इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक गंभीर और दमदार अभिनेता के तौर पर और मजबूत हो गई. परिंदा के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

‘क्रांतिवीर’ के लिए बने नेशनल अवॉर्ड विनर

साल 1994 में आई क्रांतिवीर में नाना पाटेकर ने ऐसा किरदार निभाया, जिसे दर्शों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद अग्निसाक्षी में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया और उन्हें एक बार फिर नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.

विज्ञापन

गंभीर किरदारों से कॉमेडी तक

नाना पाटेकर की खासियत ये रही कि उन्होंने खुद को सिर्फ गंभीर किरदारों तक सीमित नहीं रखा. उन्होने खामोशी: द म्यूजिकल, राजू बन गया जेंटलमैन, अंगार और तिरंगा जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. बाद के दौरा में वेलकम जैसी कॉमेडी फिल्म में उदय शेट्टी के किरदार ने उनकी एक अलग छवि बना दी. जिसे लोगों बेहद पसंद किया.

अब तक छप्पन में दिखा अलग अंदाज

फिल्म अब तक छप्पन में नाना पाटेकर ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया. फिल्म में उनके शांत लेकिन सख्त अंदाज को काफी पसंद किया गया. यह फिल्म उनके उन किरदारों में शामिल रही, जिनमें उन्होंने बिना ज्यादा दिखावे के अपने अभिनय से असर छोड़ा.

विज्ञापन

एक्टिंग के साथ निर्देशन में भी आजमाया हाथ

नाना पाटेकर ने सिर्फ एक्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा. साल 1991 में उन्होंने फिल्म प्रहार: द फाइनल अटैक से निर्देशन में भी कदम रखा. वह इस फिल्म के निर्देशक और अभिनेता दोनों थे.

मिले कई बड़े सम्मान

नाना पाटेकर को उनके अभिनय के लिए तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड, चार फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड मिल चुके हैं. साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया. इस तरह करीब पांच दशक के करियर में नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई.

विज्ञापन

बता दें, आज 8 अक्टूबर को एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया. इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. अपने लंबे करियर में नाना ने कई ऐसी फिल्में दीं, जिनमें उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ