वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात दी. अब दूसरा टी20 मैच रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. आइए आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.

India Predicted XI:

क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? (Image: Instagram/indiancricketteam)

India Predicted XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की शुरुआत हो गई है. पहला टी20 मैच लखनऊ में खेला गया. वहां पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारत ने विंडीज को आठ विकेट से हराया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का शानदार शतक लगाया. उनकी बदौलत टीम इंडिया ने मैच में एकतरफा जीत हासिल की. खैर अब दूसरे टी20 की बारी है. आइए आपको बताते हैं कि दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है.

विज्ञापन

कब और कहां होगा दूसरा टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होने वाली हैं. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. आधे घंटे पहले दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. रांची की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा बेहतरीन मानी जाती है. इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों टीमों के बल्लेबाज खूब रन बना सकते हैं. वनडे की तरह एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

क्या प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?

दूसरे टी20 की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. ओपनर संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. एशियन गेम्स में भी वो फ्लॉप रहे थे. पहले टी20 मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले. संजू ने पिछले 4 मैचों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं और उनका औसत 7.25 रहा है. अब उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है. दूसरे टी20 में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. वो भी लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. सूर्यवंशी ने अभी तक भारतीय सरजमीं पर डेब्यू नहीं किया है. रांची के मैदान पर उन्हें खिलाया जा सकता है. फैंस भी सूर्यवंशी को खिलाने के समर्थन में हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी में भी बदलाव हो सकता है. पहले टी20 में तेज गेंदबाज मयंक यादव कुछ खास नहीं कर पाए. विंडीज के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए. दूसरे टी20 में उन्हें मौका दिया जा सकता है. उनकी जगह जगह प्रिंस यादव को जगह दी जा सकती है. इसके अलावा कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग-11 में खिलाया जा सकता है. हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है.

विंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ