CJP के 10 अक्टूबर वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, 2800 अपराधियों को किया ट्रैक

Delhi Police Tighten Security: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और ज्ञानेश कुमार के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली है जिसको लेकर दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर रही है.

CJP Delhi Police PTI

CJP October 10 Protest: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं और पूरी राजधानी में निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस क्रिमनल बैकग्राउंड वाले तकरीबन 2800 लोगों पर नजर रख रही है और साथ ही दिल्ली आने वाली बसों और रास्तों पर भी नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

संदिग्ध अपराधियों पर नजर

स्टेशन हाउस ऑफिसर्स (SHOs) को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने इलाके में क्रिमनल बैकग्राउंड वाले लोगों की एक्टिविटीज और आवाजाही पर नजर रखें. खबरों के मुताबिक पुलिस ने ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ के जरिए ऐसे तकरीबन 2800 लोगों की पहचान की है, जिनमें गंभीर मामलों के आरोपियों पर खास ध्यान दिया जा रहा है. अधिकारी ये भी जांच कर रहे हैं कि क्या इनमें से कोई शख्स 10 अक्तूबर वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली की तरफ आ रहा है.

विज्ञापन

PG ओनर्स को भी निर्देश

अधिकारियों ने ‘पेइंग गेस्ट’ फैसिलिटी देने वालों से भी संपर्क किया है, खासकर उन इलाकों में जहां बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स रहते हैं, और उन्हें सलाह दी है कि वो छात्रों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकें. पुलिस के मुताबिक CJP नेता और वॉलंटियर को इकट्ठा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के लिए अभी तक इजाजत नहीं मिली है.

तकरीबन 4000 पुलिसकर्मी तैनात

जंतर-मंतर और नई दिल्ली के अन्य हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तकरीबन 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस ने ‘सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज’ (CAPF) की कम से कम 20 कंपनियों की भी मांग की है. अधिकारी संभावित बड़ी भीड़ और ऐसे हालात के लिए तैयारी कर रहे हैं जिनमें प्रदर्शनकारी हटने से इनकार कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, स्टेडियमों में टेम्पोरेरी डिटेंशन बनाने के प्लान पर भी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

पहले से है हाई अलर्ट

ये हाई अलर्ट CJP के जुलाई के आंदोलन के बाद लगाया गया है, जिसके दौरान पुलिस ने जंतर-मंतर के पास आपराधिक रिकॉर्ड वाले तकरीबन 2873 लोगों की पहचान की थी. खबरों के मुताबिक इनमें से करीब 989 लोग गंभीर अपराधों से जुड़े थे, जबकि लगभग 101 लोगों पर हत्या के मामले दर्ज थे. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने पुलिस को 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ