हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

WWE रिंग में 12 साल बाद पूर्व चैंपियन का होगा कमबैक, 2014 में चोट के कारण करियर हो गया था ‘तबाह’

WWE के एक फेमस स्टार का करियर 12 साल पहले खत्म हो गया था. उन्हें मजबूरी में रिटायर होना पड़ा था. अच्छी बात ये है कि वो अब फिट हो चुके हैं. उन्होंने इन-रिंग में एक्शन में वापसी का ऐलान कर दिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE स्टार की जल्द होगी वापसी

WWE Star Cleared: WWE स्टार्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. कई स्टार्स ऐसे हैं जिनका करियर इंजरी के कारण बहुत छोटा रहा है. इन्हें मजबूरी में रेसलिंग छोड़नी पड़ती है. कुछ साल पहले बिग ई की गर्दन टूट गई थी. अब वो भी इन-रिंग एक्शन में नहीं आने वाले हैं. खैर फैंस के लिए एक अच्छी खबर जरूर सामने आई है. WWE स्टार कोरी ग्रेव्स रिंग में बवाल मचाने के लिए 12 साल बाद तैयार हो गए हैं. हाल ही में ग्रेव्स ने अपने करियर को लेकर बहुत बड़ी घोषणा की है.

WWE स्टार कोरी ग्रेव्स ने क्या कहा?

कोरी ग्रेव्स का रेसलिंग करियर अप्रैल 2014 में सिर में चोट लगने के कारण खत्म हो गया था. ग्रेव्स ने इसके बाद कमेंट्री की भूमिका निभाई. अभी भी वो जबरदस्त कमेंट्री से सभी का दिल जीत रहे हैं. हालांकि, अब कुछ समय बाद वो इन-रिंग एक्शन में दिखाई देने वाले हैं. TV Insider को हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे फिट घोषित कर दिया गया है. मैं अब अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं. WWE में बहुत कुछ बदल गया है. मुझे रिंग में फिट रहने में बहुत मेहनत लगती हैं. मुझे टीवी पर सूट पहनने पर आराम मिलता है. मुझे खान-पान पर ध्यान देना सही लगता है. अगर मुझे सही अवसर मिले तो तैयार हूं. WWE या AAA में मौका मिलेगा तो तुरंत स्वीकार कर लूंगा”.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के लिए Triple H ने 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, फेमस स्टार्स का दांव पर लगा करियर!

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 के बाद मिल सकता है मौका

WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. 18 और 19 अप्रैल को इसका आयोजन होने वाला है. कोरी ग्रेव्स ने अब कह दिया है कि वो फिट हैं. ट्रिपल एच की नजरें अब उनके ऊपर होंगी. WrestleMania 42 के ग्रेव्स को किसी स्टोरीलाइन में डाला जा सकता है. वहां से फिर वो इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आएंगे. कोरी अभी 42 साल के हैं. उनके पास रिंग में नाम कमाने के लिए बहुत वक्त है. पिछले साल ब्रॉक लैसनर ने रिंग में उन्हें एफ-5 दिया था. वो पहले एक बार NXT टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं. देखना होगा कि ग्रेव्स का आगे का फ्यूचर कैसा रहेगा.

ये भी पढ़ें: WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने बहन के साथ मिलकर 11 साल का सूखा किया खत्म, शर्मनाक स्ट्रीक का हुआ अंत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola