WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने बहन के साथ मिलकर 11 साल का सूखा किया खत्म, शर्मनाक स्ट्रीक का हुआ अंत

WWE में अब लगातार निकी बैला और ब्री बैला का जलवा देखने को मिल रहा है. दोनों वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल हो चुकी है. बैला ट्विंस ने इस बार SmackDown में लंबे समय बाद जीत दर्ज की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE में बैला ट्विंस का कमाल

WWE SmackDown: जॉन सीना की एक्स-गर्लफ्रेंड निकी बैला और उनकी बहन ब्री बैला का अब WWE में जलवा देखने को मिल रहा है. इन दोनों का वुमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. इनकी फैन-फॉलोइंग भी तगड़ी है. खैर निकी और ब्री ने इस बार अपनी एक 11 साल की शर्मनाक स्ट्रीक का अंत किया है. दोनों ने लंबे समय बाद SmackDown में बड़ी जीत दर्ज की. अब धीरे-धीरे निकी और ब्री टैग टीम डिवीजन में अपना दबदबा बना रही हैं. WrestleMania 42 में भी दोनों का बड़ा मैच होने वाला है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

WWE SmackDown में इस हफ्ते बैला ट्विंस का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के साथ हुआ. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. रिंग के बाहर वुमेंस टैग टीम चैंपियन नाया जैक्स और लैश लीजेंड भी मौजूद थीं. दोनों ने मैच में दखलअंदाजी की. लैश ने एलेक्सा पर हमला किया. इस वजह से निकी और ब्री को जीत मिल गई. मैच खत्म होने के बाद सभी स्टार्स के ऊपर नाया और लीजेंड ने अटैक किया. उन्हें बचाने के लिए बेली और लायरा वैल्किरिया ने एंट्री की. बैला ट्विंस ने SmackDown में 2015 के बाद टैग टीम के रूप में पहली जीत हासिल की. निकी और ब्री बैला को आखिरी जीत 21 जुलाई 2015 को मिली थी. इसके बाद लगातार तीन मुकाबलों में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बैला ट्विंस ने इस बार अपनी हार के सिलसिले को तोड़ा.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में हो सकता है बड़ा मैच

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस काफी समय से वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप का पीछा कर रही है. बैला ट्विंस ने भी कर दिया है कि उन्हें गोल्ड चाहिए. उधर बेली और लायरा वैल्किरिया ने भी हुंकार भर दी है. WrestleMania 42 में अब वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच हो सकता है. लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने कुछ समय पहले ही टाइटल हासिल किया है. बहुत जल्द मेगा इवेंट के लिए बड़े मैच की घोषणा की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ