WWE WrestleMania 42 के लिए Triple H ने 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, फेमस स्टार्स का दांव पर लगा करियर!

WWE ने WrestleMania 42 के लिए दो बड़े मैचों की घोषणा की है. ट्रिपल एच ने खुद इन मैचों को ऑफिशियल किया. दो बड़े स्टार्स के बीच एक खतरनाक शर्त वाला मुकाबला भी तय किया गया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां जोरदार अंदाज में चल रही हैं. मैच कार्ड धीरे-धीरे तैयार किया जा रहा है. वीकली शो में मुकाबलों की घोषणाएं की जा रही हैं. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को जबरदस्त एक्शन देखन को मिलेगा. SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. तगड़े मैच और सैगमेंट हुए. सबसे बड़ी बात है कि WrestleMania 42 के लिए दो बड़े मैचों का ऐलान किया गया. ट्रिपल एच ने खुद इन मैचों की ऑफिशियल घोषणा की. आइए आपको बताते हैं कि किन मुकाबलों को कंपनी ने तय किया.

विज्ञापन

WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच

SmackDown में निक एल्डिस ने कहा कि ट्रिक विलियम्स का WrestleMania 42 में मैच होगा. वहीं सैमी ज़ेन के लिए कोई प्लान नहीं था. बाद में शो में कार्मेलो हेज ने यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया. सैमी ने आकर उनकी चुनौती स्वीकार की. सैमी और हेज के बीच जबरदस्त मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. मुकाबले में विलियम्स ने गलती से हेज को पंच मार दिया. इसका फायदा सैमी को मिला. उन्होंने हेज को हैलुवा किक मारी और मैच जीत लिया. सैमी नए यूएस चैंपियन बने. बैकस्टेज सैमी ने जीत का जश्न मनाया. वहां पर निक एल्डिस ने कहा कि WrestleMania 42 में सैमी अपने टाइटल को विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे.

विज्ञापन

जेकब फाटू vs ड्रू मैकइंटायर

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. SmackDown में दोनों का सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. वहां पर निक एल्डिस ने एंट्री की. एल्डिस ने कहा कि वो फाटू और मैकइंटायर के एक्शन से परेशान हो गए हैं. एल्डिस ने कहा कि WrestleMania 42 में दोनों के बीच Unsanctioned मैच होगा. इस मुकाबले में दोनों स्टार्स अपनी हद पार कर सकते हैं. अगर किसी को कुछ हो गया तो कंपनी उसकी जिम्मेदारी नहीं लेगी. किसी रेसलर का करियर भी खत्म हो सकता है. मैकइंटायर और फाटू के बीच धमाकेदार मैच बुक कर कंपनी ने बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस को दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ