WWE में 16 साल का इंतजार खत्म करेंगे नए चैंपियन CM Punk, अगली एंट्री को लेकर कंपनी की बड़ी घोषणा

WWE स्टार सीएम पंक ने हाल ही में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप अपने नाम की. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराया. अब उनकी अगली उपस्थिति को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

सीएम पंक को लेकर अपडेट (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

CM Punk: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार रहा. वहां पर सीएम पंक ने धमाकेदार वापसी की. सबसे बड़ी बात है कि सैमी ज़ेन को हराकर उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. सैमी का सिर्फ 9 दिन में ही टाइटल रन खत्म हो गया है. पंक लंबे समय बाद टीवी पर नज़र आए. उन्हें देखकर शिकागो के फैंस खुश हो गए थे. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि पंक की अगली उपस्थिति कब होगी. WWE ने उन्हें लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.

WWE दिग्गज सीएम पंक को लेकर अपडेट

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे. इसके बाद Raw के एपिसोड में उनका कोडी रोड्स के साथ सैगमेंट हुआ था. तब से टीवी पर पंक की एंट्री नहीं हुई थी. उनकी वापसी को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही थीं. आखिरकार उन्होंने वापसी करते हुए टाइटल अपने नाम किया. खैर उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है. SmackDown के आगामी एपिसोड में वो नज़र आएंगे. इसका ऐलान कर दिया गया है. देखना होगा कि उनका पहला विरोधी कौन होगा.

विज्ञापन

सीएम पंक बने SmackDown का हिस्सा

सीएम पंक अब SmackDown में ही काम करते हुए नज़र आएंगे. अब उन्हें ब्लू ब्रांड के सभी एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है. आपको बता दें अप्रैल 2009 में पंक को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया. वहां पर उन्होंने जबरदस्त काम किया. 2010 में उन्होंने SmackDown छोड़ दिया. इसके बाद वो कभी इस ब्रांड के सदस्य के रूप में नहीं दिखाई दिए. अब जाकर उन्हें SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनाया गया है. 16 साल बाद पंक बड़ा कारनामा करने वाले हैं. देखना होगा कि अब उनकी बुकिंग वहां पर किस अंदाज में की जाएगी.

ये भी पढ़ें: CM Punk ने फ्रिज के अंदर रखी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ