'WWE ने कैरेक्टर मार दिया', सालों बाद The Great Khali ने Vince McMahon पर लगाया सनसनीखेज आरोप
WWE में कई सालों तक द ग्रेट खली ने तगड़ा काम किया. उन्हें सफलता भी मिली और वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने. विंस मैकमैहन ने उनके कैरेक्टर में बदलाव भी किया. खैर खली ने इस बार विंस के ऊपर उनके कैरेक्टर चेंज को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

The Great Khali: WWE में 2006 से 2014 तक द ग्रेट खली ने तगड़ा काम किया. 2007 में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने. उनकी वजह से ही भारत में फैंस ने रेसलिंग देखना शुरू किया. विंस मैकमैहन ने उन्हें बीच-बीच में तगड़ा पुश भी दिया. द अंडरटेकर के साथ उनकी राइवलरी को आज भी याद किया जाता है. केन, बिग शो और रे मिस्टीरियो कभी उन्होंने खूब धोया. खैर WWE में अपने अंतिम रन के दौरान खली कॉमेडी कैरेक्टर में आ गए थे. ये चीज बहुत कम लोगों को पसंद आई. इसका कारण भी पता नहीं है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों किया गया. अब खली ने खुद मैकमैहन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. (Photo: WWE.com)
द ग्रेट खली ने निभाया मॉन्स्टर किरदार
2 / 6WWE ने शुरुआत से ही मॉन्स्टर कैरेक्टर में तगड़ा काम किया. वो हमेशा अपने विरोधियों को तहस-नहस करने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने द अंडरटेकर और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों को बुरी तरह मात दी. हालांकि, बाद में उनके कैरेक्टर में अचानक बदलाव कर दिया गया. वो कॉमेडी किरदार में आ गए, जिसमें उन्हें पंजाबी प्लेबॉय की पहचान मिली. (Photo: WWE.com)
द ग्रेट खली ने खोला राज
3 / 6फैंस ने खली के कॉमेडी कैरेक्टर को ज्यादा पसंद नहीं किया. Insight with Chris Van Vliet के लेटेस्ट एडीशन में खली ने इस किरदार के पीछे की वजह बताई. खली ने कहा कि जब विंस मैकमैहन को पता चला कि वो कंपनी छोड़कर जाने वाले हैं तब उन्होंने कैरेक्टर में बदलाव का फैसला लिया. (Photo: WWE.com)
खली का बड़ा बयान
4 / 6खली ने कहा, “जब विंस मैकमैहन को पता चला कि मैं WWE छोड़ना चाहता हूं, तो उन्होंने मुझे एक कॉमेडी रेसलर बना दिया. वो मेरे कैरेक्टर को खत्म करना चाहते थे. जब मैंने रेसलिंग शुरू की तो पूरा भारत रेसलिंग देखता था. भारत में हर कोई रेसलिंग का फैन हो गया. उन्हें लगा कि मैं कंपनी छोड़ना चाहता हूं, इसलिए मुझे कॉमेडी रेसलर बना दिया”. (Photo: WWE.com)
खली ने लिया संन्यास
5 / 6द ग्रेट खली का जलवा अब रिंग में नहीं दिखने वाला है. फैंस को उम्मीद थी कि वो रिटायरमेंट मैच के लिए वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा. Insight with Chris Van Vliet को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया कि वो अब फुल-टाइम रेसलिंग नहीं करेंगे. खली ने कहा कि घुटने में दिक्कत के कारण उन्हें बाहर ही रहना होगा. (Photo: WWE.com)
खली को हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया गया?
6 / 6द ग्रेट खली का WWE करियर इतना शानदार रहा कि उन्हें 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. इस खबर के बाद खली सहित भारतीय फैंस खूब खुश हुए. अगर कभी खली ने दोबारा रेसलिंग रिंग में कदम रखा तो जरूर ये सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी. (Photo: WWE.com)