Undertaker की ऐसी कमजोरी जिसका नाम सुनकर उड़ जाती है उनकी नींद, सांप-बंदूक नहीं…इससे कांपते हैं WWE दिग्गज!

WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. फैंस का उन्होंने बहुत मनोरंजन किया. टेकर ने अपने विरोधियों को खूब धूल चटाई. टेकर को ऐसी चीज से डर लगता है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे.

WWE

द अंडरेटकर को लेकर बड़ा खुलासा

विज्ञापन

The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. 30 साल तक उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. कुछ साल पहले उन्होंने रिटायरमेंट लिया. अपने करियर में उन्होंने दिग्गजों को धूल चटाई. हमेशा वो अपने दुश्मनों पर हावी रहे. उनका कैरेक्टर भी काफी डरावना था. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि टेकर को किस चीज से डर लगता है. आपको बता दें कि डेडमैन को खीरे से डर लगता है. शायद आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे. दिग्गज ने खुद इस बात का खुलासा किया है.

WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने सुनाई कहानी

लोगों को सांप और बंदूक जैसी चीजों से डर लगता है, लेकिन अंडरटेकर खीरे से डरते हैं. डेडमैन ने ही इस बात का खुलासा किया है. कुछ साल पहले टेकर ने Patreon सवाल और जवाब सेशन के दौरान अपने एक डर का खुलासा किया था. उन्होंने कहा,”मैंने बचपन में सिरके में भिगोए हुए खीरों का पूरा कटोरा खा लिया था. उसमें कुछ तो गड़बड़ थी क्योंकि वो मेरे पेट को रास नहीं आई. मैंने तुरंत ही सबकुछ बाहर निकाल दिया. उसके बाद से खीरे की गंध से मुझे बेचैनी होने लग गई. यहां तक कि मैं खीरा देखना भी पसंद नहीं करता हूं. मुझे खूब घबराहट भी हुई. खीरा देखते ही मुझे उल्टी आनी शुरू हो जाती है. इस चीज से मैं बहुत डरता हूं. मुझे इससे बहुत नफरत है. बचपन में हुई घटना हमेशा के लिए मेरे मन में बस गई”.

विज्ञापन

द अंडरटेकर को कब मिला था बड़ा सम्मान?

द अंडरटेकर ने अपने करियर में खूब कारनामे किए हैं. उन्होंने 2020 के रेसलमेनिया में अपने करियर का आखिरी मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था. इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा. अब तो वो संन्यास ले चुके हैं. हालांकि, बीच-बीच में वो फैंस का मनोरंजन करने के लिए WWE रिंग में आते रहते हैं टेकर को 2022 में WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. इस सम्मान को पाकर वो बहुत खुश हुए थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ