WWE से निकाले गए 12 रेसलर्स जिन्हें दोबारा वापस लाकर Triple H कर सकते हैं बड़ा धमाका
WWE ने पिछले कुछ सालों में कई स्टार्स को रिलीज कर चौंकाया है. हमेशा फैंस को बड़े झटके कंपनी ने दिए हैं. रेसलर्स ने फिर से वापसी भी की है. आइए आपको कुछ नामों के बताते हैं जिन्हें आगे जाकर ट्रिपल एच वापस ला सकते हैं. लिस्ट में दो भारतीय स्टार्स के नाम भी शामिल हैं.

जिंदर महल
2 / 11अप्रैल 2024 में WWE ने जिंदर महल को रिलीज कर दिया था. जिंदर के रिलीज पर सभी चौंक गए थे. किसी को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ. अच्छी बात ये है कि WWE से जाने के बाद इंडिपेंडेंट सर्किट में महल ने बढ़िया नाम किया है. आने वाले समय में ट्रिपल एच उनकी फिर से वापसी करा सकते हैं.
ब्रॉन स्ट्रोमैन
3 / 11ब्रॉन स्ट्रोमैन को पिछले साल WWE ने बाहर का रास्ता दिखाय था. स्ट्रोमैन अच्छा काम कर रहे थे. अचानक उनके रिलीज के खबर से सभी सदमे में आ गए थे. WWE से जाने के बाद से स्ट्रोमैन ने अभी तक किसी अन्य कंपनी में डेब्यू नहीं किया है. स्ट्रोमैन को ट्रिपल एच आगे जाकर वापस ला सकते हैं.
एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा
4 / 11एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा को हाल ही में WWE ने रिलीज किया है. इस कपल ने साथ में अच्छा काम किया था. दोनों को निकाले जाने की वजह भी सामने नहीं आई है. ट्रिपल एच फ्यूचर में एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा को दोबारा कंपनी में वापस ला सकते हैं.
कायरी सेन
5 / 11अप्रैल, 2026 में WWE ने कायरी सेन को रिलीज कर सभी को चौंंका दिया था. वो ओस्का के साथ अच्छी स्टोरीलाइन में थीं. उनके काम से सभी खुश भी थे. फैंस भी उन्हें दोबारा वापस लाने की मांग कर रहे हैं. फ्यूचर में ट्रिपल एच उनकी वापसी करा सकते हैं.
अंकल हाउडी
6 / 11अंकल हाउडी (बो डैलस) WWE में वायट सिक्स ग्रुप को लीड कर रहे थे. अप्रैल, 2026 में WWE ने पूरे ग्रुप को निकाल दिया है. वायट सिक्स ने कुछ मौकों पर बढ़िया काम किया था. खैर डैलर को फ्यूचर में ट्रिपल एच वापस लाकर फैंस को खुश कर सकते हैं.
शायना बैजलर
7 / 11शायना बैजलर ने भी WWE के वुमेंस डिवीजन में बढ़िया काम किया. वो कुछ बढ़िया स्टोरीलाइन का हिस्सा रहीं. पिछले साल कंपनी ने उन्हें भी रिलीज कर दिया था. इसके बाद बैजलर खुश नहीं दिखाई दीं. उनके टैलेंट को देखते हुए फ्यूचर में ट्रिपल एच उन्हें वापस ला सकते हैं.
डकोटा काई
8 / 11डकोटा काई के लिए कुछ साल WWE में बढ़िया रहे. वो वर्ल्ड चैंपियनशिप डिजर्व करती थीं. फैंस ने भी इसकी मांग की थी. पिछले साल अचानक काई को भी WWE ने रिलीज कर फैंस को तगड़ा झटका दिया. डकोटा को फ्यूचर में ट्रिपल एच पक्का WWE में वापस लाएंगे.
कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट
9 / 11कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट की जोड़ी को WWE फैंस ने खूब पसंद किया था. कैरियन ने तगड़े मुकाबले भी लड़े. उन्हें लेकर थोड़ा बुकिंग में गड़बड़ी देखने को मिली. पिछले साल दोनों को कंपनी ने रिलीज कर दिया था. वैसे कैरियन को ट्रिपल एच बहुत पसंद करते हैं. वो दोनों स्टार्स को वापस ला सकते हैं.
अपोलो क्रूज
10 / 11अपोलो क्रूज को WWE ने 2026 में बाहर का रास्ता दिखाया. अपोलो का WWE करियर शानदार रहा. मिड-कार्ड में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. उनकी काबिलियत को देखते हुए ट्रिपल एच फ्यूचर में उनकी WWE में वापसी करा सकते हैं.
सौरव गुर्जर
11 / 11सौरव गुर्जर ने WWE में सांगा नाम से काम किया. उन्होंने NXT में बढ़िया प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता था. अप्रैल 2024 में WWE ने उन्हें भी रिलीज कर दिया. फ्यूचर में सांगा को वापस लाया जा सकता है. WWE से जाने के बाद से सांगा ने अभी तक किसी अन्य कंपनी में कदम नहीं रखा है.
.png)