Roman Reigns का WWE में टूटेगा घमंड! ये 5 रेसलर्स दोबारा हराकर बन सकते हैं नए चैंपियन
WWE में 2012 से रोमन रेंस बढ़िया काम कर रहे हैं. उन्होंने कंपनी ने हमेशा तगड़ा पुश भी दिया है. कुछ स्टार्स हैं जिन्होंने उन्हें हराकर चैंपियनशिप जीती है. दोबारा ऐसा कारनामा WWE रिंग में देखने को मिल सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय को मोहताज नहीं हैं. दिग्गजों की लिस्ट में उन्होंने अपना नाम दर्ज करा लिया है. सबसे बड़ी बात है कि बतौर चैंपियन उन्होंने हमेशा बढ़िया काम किया. 1316 दिन तक वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं. खैर रेंस ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की है. रोमन जब पहले चैंपियन थे, तब कुछ स्टार्स उन्हें हराकर टाइटल जीत चुके हैं. इस बार भी ऐसा हो सकता है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रेंस को दोबारा धूल चटाकर चैंपियन बन सकते हैं.
कोडी रोड्स
2 / 62024 के रेसलमेनिया में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. कोडी एक बार फिर आगे जाकर ये कारनामा कर सकते हैं. कोडी और रोमन के बीच WWE द्वारा फ्यूचर में तीसरा मैच कराया जा सकता है. वहां पर रेंस को हराकर कोडी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं.
शेमस
3 / 62015 के Survivor Series में रोमन रेंस ने डीन एंब्रोज को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद तुरंत शेमस ने उनके ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया था. शेमस का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. वो अब दोबारा रेंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं.
सैथ रॉलिंस
4 / 6WrestleMania 32 में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद Money in the Bank 2016 में सैथ रॉलिंस ने रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. रॉलिंस अब भी बड़ा कारनाम कर सकते हैं. उम्मीद के मुताबिक उनकी आगे जाकर रॉलिंस के साथ दुश्मनी होगी. वहां पर दोबारा रेंस को वो मात दे सकते हैं.
क्रिस जैरिको
5 / 6क्रिस जैरिको अभी AEW में काम कर रहे हैं, लेकिन वो बहुत जल्द WWE में आ सकते हैं. जैरिको जनवरी 2017 में रोमन रेंस को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं. जैरिको एक बार फिर WWE में आकर रेंस को मात दे सकते हैं. वो रेंस से चैंपियनशिप छीन सकते हैं.
द मिज़
6 / 6रोमन रेंस ने नवंबर 2017 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. जनवरी 2018 में द मिज़ ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम किया था. मिज़ अभी एक्टिव हैं और बढ़िया काम कर रहे हैं. वो आगे जाकर रेंस को मात देकर एक बार फिर चैंपियनशिप अपने नाम कर सकते हैं.