हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

आंखों की इस खतरनाक बीमारी से हारे WWE दिग्गज John Cena, सालों बाद पर्दाफाश करते हुए दी नसीहत

जॉन सीना ने पिछले साल अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. वो अब इन-रिंग एक्शन में कभी नज़र नहीं आएंगे. हालांकि, वो इसके बाद दो बार WWE टीवी पर नज़र आ चुके हैं. सीना ने इस बार अपनी आंख की बीमारी का खुलासा किया है.

विज्ञापन
जॉन सीना का खुलासा

John Cena: जॉन सीना का WWE करियर शानदार रहा है. पिछले साल उन्होंने अपने करियर के आखिरी मैच लड़ा. सीना को अपने करियर में बड़ी-बड़ी इंजरी का सामना करना पड़ा है. अब उन्होंने अपनी आंख की समस्या के बारे में बताया है. सीना ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी आंखों की समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज किया. बाद में सीना को पता चला कि उन्हें एक गंभीर बीमारी है. सीना को इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था. सीना को अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

WWE दिग्गज जॉन सीना का बयान

PEOPLE.com को हाल ही में जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपनी आंख की बीमारी का खुलासा किया. सीना ने कहा, “मेरी आंख में बहुत ज्यादा खुजली होती थी. आंख बहुत ज्यादा लाल भी हो जाती थी. कभी-कभी सुबह उठने पर मेरी आंखों में पपड़ी जमा होती थी. उम्र को देखते हुए मेरी नज़र थोड़ा कमजोर भी हो रही थी. मैं अब 49 साल का हूं. इस वजह से मैंने सोचा कि ये तो होना ही था.”

सीना ने आगे कहा, “मैं अपनी जांच को टालता रहा. मुझे लगा कि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से ये हो रहा है. आखिरकार मैंने अपनी जांच का टाइम फिक्स किया. मुझे डेमोडेक्स ब्लेफेराइटिस बीमारी (पलकों की सूजन संबंधी बीमारी) के बारे में पता चला. इसके बारे में मुझे बिल्कुल भी कुछ पता नहीं था. मैं सभी को सलाह देता हूं कि नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए. मैंने तुरंत ही इलाज कराया. मुझे अब चश्मे की जरूरत पड़ती है, लेकिन पहले जैसी दिक्कत नहीं होती है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 युवा WWE रेसलर्स जो John Cena Classic टूर्नामेंट के पहले विजेता बन सकते हैं, Brock Lesnar का दुश्मन रचेगा इतिहास!

जॉन सीना ने अंतिम मैच कब लड़ा था?

2025 में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया. सीना ने बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की. सीना ने 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा. सीना और द रिंग जनरल के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में टैपआउट के जरिए सीना को हार का सामना करना पड़ा. सीना कह चुके हैं कि वो अब इन-रिंग एक्शन में कभी नज़र नहीं आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 7 WWE स्टार्स जो Clash In Italy 2026 में वापसी कर मचा सकते हैं बवाल, क्या Roman Reigns को मिलेगा नया विरोधी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola