7 WWE स्टार्स जो Clash In Italy 2026 में वापसी कर मचा सकते हैं बवाल, क्या Roman Reigns को मिलेगा नया विरोधी?

WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Clash In Italy 2026 में फैंस को बहुत मजा आने वाला है. वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी वापसी Clash In Italy 2026 में हो सकती है.

WWE
1 / 8
WWE Clash In Italy 2026

Clash In Italy 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash In Italy 2026 होने वाला है. 31 मई को इसका आयोजन इटली में होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहली बार इटली में पीएलई कराया जा रहा है. इस वजह से सभी उत्साहित हैं. रोमन रेंस सहित कंपनी के टॉप स्टार्स वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. ट्रिपल एच ने वहां पर तगड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. कुछ स्टार्स वापसी कर तोहफा दे सकते हैं. यहां हम आपको पांच बड़े रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो Clash In Italy 2026 में वापस आ सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक2 / 8

पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से WWE टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं. इटली में पहली बार इवेंट कराया जा रहा है. WWE जरूर कुछ ना कुछ बड़ा करेगा. हो सकता है द रॉक की वापसी वहां पर हो जाए. वो आकर रोमन रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. दोनों के बीच ड्रीम मैच की नीव Clash In Italy 2026 में रखी जा सकती है.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन3 / 8

रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से ऑर्टन टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. उन्हें लेकर कोई अपडेट भी सामने नहीं आया है. Clash In Italy 2026 में उनकी वापसी हो सकती है.

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर4 / 8

रेसलमेनिया 42 में जेकब फाटू के खिलाफ ड्रू मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से मैकइंटायर टीवी से गायब चल रहे हैं. उनकी वापसी का इंतजार भी फैंस कर रहे हैं. Clash In Italy 2026 में मैकइंटायर वापस आकर अपने फैंस को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक 5 / 8

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के खिलाफ सीएम पंक को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद Raw के एपिसोड में वो आए थे. तब से टीवी पर पंक दिखाई नहीं दिए हैं. ना ही उन्हें लेकर कोई अपडेट सामने आया है. Clash In Italy 2026 में पंक की वापसी देखने को मिल सकती है.

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस6 / 8

केविन ओवेंस को इन-रिंग एक्शन में ना आए हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है. इंजरी की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था. अब वो भी वापसी के करीब है. Clash In Italy 2026 में ओवेंस आकर दर्शकों को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड7 / 8

इंजरी की वजह से पिछले कुछ महीनों से ब्रॉन्सन रीड भी गायब चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हैं. उन्होंने वापसी के बाद रोमन रेंस के खिलाफ जाने के संकेत दिए हैं. ब्रॉन्सन रीड Clash In Italy 2026 में आकर रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं.

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर8 / 8

स्टेफनी वकेर भी कुछ हफ्तों से टीवी पर दिखाई नहीं दी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें इंजरी आई है. कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द उनकी वापसी हो जाएगी. Clash In Italy 2026 में वकेर आकर धमाल मचा सकती हैं. उनकी वापसी की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन