5 युवा WWE रेसलर्स जो John Cena Classic टूर्नामेंट के पहले विजेता बन सकते हैं, Brock Lesnar का दुश्मन रचेगा इतिहास!

WWE में बहुत जल्द जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट शुरू होने वाला है. इसके लिए एक चैंपियनशिप भी लाई जाएगी. सीना ने खुद इस बात का ऐलान किया है. यहां हम पांच रेसलर्स की बात करेंगे जो टूर्नामेंट के पहले विजेता बन सकते हैं.

WWE
1 / 6
John Cena Classic Champion

John Cena Classic Champion: WWE बैकलैश 2026 में जॉन सीना ने धमाकेदार एंट्री की थी. वहां पर उन्होंने एक धमाकेदार ऐलान किया. सीना ने कहा कि बहुत जल्द जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि NXT और मेन रोस्टर के स्टार्स एक चैंपियनशिप के लिए कम्पीट करेंगे. सीना ने साफ कहा कि उनका लक्ष्य नए स्टार्स को आगे बढ़ाने का है. रोस्टर में मौजूदा समय में कई टैलेंटेड रेसलर्स काम कर रहे हैं. यहां हम पांच रेसलर्स की बात करेंगे जो टूर्नामेंट के पहले विजेता बन सकते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 6

रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को हराकर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया. तब से वो चर्चा में चल रहे हैं. अब वो आगे जाकर जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट के विजेता बन सकते हैं. उन्हें एक बार फिर बड़ा पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

जे'वॉन एवंस

जे'वॉन एवंस3 / 6

जे'वॉन एवंस 22 साल के हैं और उन्होंने मेन रोस्टर में धमाल मचाया हुआ है. रिंग में उनके हाई-फ्लाइंग मूव्स जबरदस्त रहते हैं. फैंस का समर्थन भी उनके पास है. वो जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार हैं. उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है.

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स4 / 6

ट्रिक विलियम्स भी फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्हंने यूएस चैंपियनशिप जीती थी. वो भी जॉन सीन क्लासिक टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार हैं. कंपनी उन्हें भी पुश दे सकती है. विलियम्स को फैंस का पूरा सपोर्ट मिलता है.

विज्ञापन

सोल रुका

सोल रुका5 / 6

सोल रुका ने हाल ही में Raw में कदम रखा है. NXT में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था. फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं. रुका भी जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट जीत सकती हैं. इसके जरिए कंपनी में उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है. कहीं ना कहीं ये उनके फ्यूचर के लिए भी बढ़िया कदम साबित होगा.

ईथन पेज

ईथन पेज6 / 6

ईथन पेज ने हाल ही में मेन रोस्टर में एंट्री की है. NXT में उन्होंने कमाल का काम किया था. अब उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है. पेज को भी जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट का विजेता बनाया जा सकता है. वो चैंपिनय बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन