Brock Lesnar की वापसी पर लटकी तलवार, WWE ने बड़े इवेंट के पोस्टर से किया गायब

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन अगस्त में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. हालांकि, ब्रॉक लैसनर को इसमें एडवर्टाइज नहीं किया गया है.

WWE

WWE SummerSlam 2026

विज्ञापन

SummerSlam 2026: WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है. 1 और 2 अगस्त को इसका आयोजन मिनियापोलिस, मिनेसोटा में स्थित यूएस बैंक स्टेडियम में होगा. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. दो दिन फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. ये SummerSlam का 39वां संस्करण है. खैर बड़ी बात ये है कि कंपनी इसका पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें से कई बड़े रेसलर्स गायब हैं.

क्या SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का नहीं दिखेगा जलवा?

ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में संन्यास लिया. उन्होंने मुकाबला हारने के बाद अपने इन-रिंग गियर उतार दिए. लैसनर ने फैंस का अभिवादन किया और पॉल हेमन को गले लगाया. कई लोगों को उम्मीद है कि लैसनर ने अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है और वो SummerSlam 2026 में परफॉर्म करेंगे. एक बुरी खबर ये है कि SummerSlam 2026 के पोस्टर में ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज नहीं किया गया है. रैंडी ऑर्टन, गुंथर और शार्लेट फ्लेयर भी नहीं हैं. अगर लैसनर SummerSlam 2026 में कम्पीट करते तो उन्हें पोस्टर में जरूर रखा जाता. इसके संकेत मिल गए हैं कि लैसनर की दोबारा इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं होने वाली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 स्टार्स जिनका मैच WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns के साथ हो सकता है

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार

WrestleMania 42 के नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली. फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर सभी को हैरान कर दिया. फेमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत लैसनर के ऊपर हासिल की है. उन्हें कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. लैसनर और फेमी की राइवलरी बहुत ही शानदार रही थी. इसे अच्छे अंदाज में बिल्ड किया गया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ