5 स्टार्स जिनका मैच WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns के साथ हो सकता है

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन कुछ ही महीने बाद होने वाला है. अभी से इसकी तैयारी शुरू हो गई है. रोमन रेंस के मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि किन पांच स्टार्स के साथ उनका मैच हो सकता है.

WWE
1 / 6
किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होगा. अगस्त में इसका आयोजन होने वाला है. अब इस इवेंट का प्रसारण दो दिन का होता है. कंपनी द्वारा हमेशा बड़े मैच वहां पर रखे जाते हैं. रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. उनके ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. बैकलैश में उनका मुकाबला जेकब फाटू के साथ होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि SummerSlam 2026 में उनका मैच किन स्टार्स के साथ हो सकता है.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस2 / 6

पिछले साल अक्टूबर में सैथ रॉलिंस ने इंजरी की वजह से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़ी थी. रॉलिंस ने एलिमिनेशन चैंबर 2026 में धमाकेदार वापसी की. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो अपना टाइटल वापस लेकर रहेंगे. SummerSlam 2026 में रॉलिंस का मुकाबला रोमन के साथ हो सकता है.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर3 / 6

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि रोमन रेंस का मैच आगे जाकर गुंथर के साथ भी हो सकता है. दोनों के बीच ड्रीम मैच हर कोई देखना चाहता है. WWE SummerSlam 2026 में इन दोनों के बीच मैच बुक किया जा सकता है. इनके मैच से बिजनेस को भी अच्छा फायदा पहुंचेगा.

ओबा फेमी

ओबा फेमी4 / 6

ओबा फेमी को अब तगड़ा पुश दिया जा रहा है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत ब्रॉक लैसनर के ऊपर हासिल की थी. फेमी ने बाद में रोमन रेंस को भी चुनौती दी थी. WWE SummerSlam 2026 में फेमी और रोमन के बीच मैच बुक किया जा सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर5 / 6

ब्रॉन ब्रेकर भी फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. पिछला साल उनके लिए शानदार रहा. WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस की टक्कर ब्रेकर से भी हो सकती है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के ब्रेकर प्रबल दावेदार हैं. इनके बीच जबरदस्त मुकाबला हो सकता है.

जे उसो

जे उसो6 / 6

हाल ही में द उसोज़ और रोमन रेंस का रीयूनियन हुआ है. जिमी उसो और जे उसो आगे जाकर रेंस को धोखा भी दे सकते हैं. WWE SummerSlam 2026 में रोमन का मुकाबला जे के साथ तय किया जा सकता है. इनके बीच पहले भी मैच हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन