‘Brock Lesnar रिटायर नहीं हो रहे हैं’, द बीस्ट के WWE संन्यास पर मौजूदा चैंपियन का बयान

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर बता दिया कि वो रिटायर हो रहे हैं. उनके इस कदम पर पूरी दुनिया चौंक गई. अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि लैसनर ये काम किया. खैर अब एक फेमस स्टार ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE
1 / 6
क्या ब्रॉक लैसनर की होगी वापसी?

हाल ही में WWE WrestleMania 42 का सफल समापन हुआ. वहा पर 13 मुकाबले दो दिन में देखने को मिले. फैंस का बढ़िया मनोरंजन हुआ. ब्रॉक लैसनर की वजह से WrestleMania 42 काफी चर्चा में रहा. उन्होंने अपना इन-रिंग गियर उतारकर रिंग के बीच में रख दिया. लैसनर ने संकेत दिए कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि वो रिटायर हो गए हैं. कई लोगों को उम्मीद है कि उनकी वापसी जरूर होगी. अब एक फेमस रेसलर और मौजूदा चैंपियन ने लैसनर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर को मिली हार

ब्रॉक लैसनर को मिली हार2 / 6

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हुआ. दोनों ने कुछ देर तगड़ा एक्शन दिखाया. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को चौंका दिया. कंपनी ने फेमी को जोरदार पुश देते हुए इस बार आगे बढ़ाया है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने उठाया चौंकाने वाला कदम

ब्रॉक लैसनर ने उठाया चौंकाने वाला कदम3 / 6

हार के बाद ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया. साथ ही साथ लैसनर ने फैंस का अभिवादन भी किया. लैसनर की आंखों से आंसू भी आ गए थे. हेमन भी  काफी भावुक हो गए थे.

लोगन पॉल ने दिया बयान

लोगन पॉल ने दिया बयान4 / 6

लोगन पॉल ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में कहा, "ब्रॉक लैसनर अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं. मुझे ब्रॉक के साथ मैच नहीं मिलेगा. भाई, ये सब बंद करो. बिल्कुल नहीं. पॉल हेमन उनके जूते ले आओ. मुझे वो जूते एक यादगार चीज के तौर पर चाहिए”.

विज्ञापन

लोगन पॉल हैं चैंपियन

लोगन पॉल हैं चैंपियन 5 / 6

लोगन पॉल फेमस यूट्यूबर हैं. अब वो बतौर फुल-टाइमर WWE में काम कर रहे हैं. द विज़न ग्रुप का वो हिस्सा हैं. उनके साथ पॉल हेमन कार्य कर रहे हैं. लोगन और ऑस्टिन थ्योरी मौजूदा समय में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन हैं. दोनों ने द उसोज़ को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.

क्या ब्रॉक लैसनर करेंगे वापसी?

क्या ब्रॉक लैसनर करेंगे वापसी?6 / 6

लोग अभी भी ब्रॉक लैसनर की वापसी की उम्मीद लगाकर बैठे हैं. कई का मानना है कि वो समरस्लैम 2026 में मैच लड़ेंगे. WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लैसनर को SummerSlam 2026 के मैच कार्ड में रखा गया है. अगर लैसनर ने वापसी की तो ये उनके फैंस के लिए अच्छी बात होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन