SummerSlam 2026 में Roman Reigns की इस रेसलर के साथ होगी महाजंग! WWE की योजना का हुआ खुलासा

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन अगस्त में होने वाला है. फैंस इसे लेकर उत्साहित हो रहे हैं. रोमन रेंस के मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको बताते हैं कि उनका मैच किसके साथ हो सकता है.

WWE

WWE SummerSlam 2026

विज्ञापन

SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस धीरे-धीरे उत्साहित हो रहे हैं 1 और 2 अगस्त को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. हमेशा की तरह सभी की नजरें रोमन रेंस के ऊपर होंगी. इस बार तो वो बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन समर की सबसे बड़ी पार्टी में कदम रखेंगे. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका मैच किसके साथ होगा. अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं. खैर एक रिपोर्ट में उनके विरोधी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE SummerSlam 2026 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

WWE का SummerSlam काफी फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. पिछले कुछ सालों से ये शो दो दिन का हो रहा है. Self Made ने अपनी रिपोर्ट में रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कहा गया है कि SummerSlam 2026 में रोमन रेंस का मैच अभी तक कंपनी ने सैथ रॉलिंस के साथ निर्धारित किया है. वैसे इन दोनों के बीच मैच का प्लान पहले से तैयार किया जा रहा है. 2025 में इनका मैच होने वाला था, लेकिन रॉलिंस की इंजरी के कारण सब योजनाएं बदलनी पड़ी. WWE में अब किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. इसका फाइनल 27 जून को नाइट ऑफ चैंपियंस में होगा. कहा जा रहा है कि वहां पर फाइनल में रॉलिंस जीत हासिल करेंगे. इसके बाद वो SummerSlam में रोमन को चुनौती पेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Clash in Italy के बाद WWE Night of Champions 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns को कौन देगा टक्कर?

WWE Clash In Italy 2026 में रोमन रेंस ने हासिल की बड़ी जीत

हाल ही में Clash In Italy 2026 का आयोजन इटली में हुआ था. वहां पर रोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू को हराया था. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में फाटू ने रोमन को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार किया. अब वो ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं. रेंस की ब्लडलाइन अब काफी मजबूत हो गई है. कंपनी ने इनके लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ