Clash in Italy के बाद WWE Night of Champions 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns को कौन देगा टक्कर?

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. अब धीरे-धीरे इसका बिल्डअप भी हो रहा है. आइए आपको बताते हैं कि WWE द्वारा Night of Champions 2026 में कौन-कौन से मैच बुक किए जा सकते हैं.

WWE
1 / 7
WWE Night of Champions 2026

Night of Champions 2026 Potential Match Card: हाल ही में  WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में नज़र आए. दोनों ने तगड़े मैच लड़कर इटली के फैंस को खुश किया. खैर अब बारी Night of Champions 2026 की है, जिसका प्रसारण 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. इसका बिल्डअप भी शुरू हो गया है. ट्रिपल एच ने जरूर वहां के लिए बड़े मैच बुक किए होंगे. आइए Night of Champions 2026 के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी

ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी2 / 7

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी अब बराबरी पर चल रही है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने जीत हासिल की थी. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने जीत दर्ज की. अब Night of Champions 2026 में दोनों के बीच तीसरा और फाइनल मैच हो सकता है. फेमी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस, जेकब फाटू vs सोलो सिकोआ, टाला टोंगा

रोमन रेंस, जेकब फाटू vs सोलो सिकोआ, टाला टोंगा3 / 7

बैकलैश और क्लैश इन इटली में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. फाटू ने अब रेंस को एक्नॉलेज कर लिया है. वो ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं. Night of Champions 2026 में रेंस और फाटू मिलकर सोलो सिकोआ और टाला टोंगा का सामना कर सकते हैं.

किंग ऑफ द रिंग फाइनल

किंग ऑफ द रिंग फाइनल4 / 7

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. बड़े स्टार्स इसमें हिस्सा लेने वाले हैं. Night of Champions 2026 में इसका फाइनल होगा. वहां पर सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर की टक्कर हो सकती है. कहा जा रहा है कि इस टूर्नामेंट को जीतकर समरस्लैम में रोमन रेंस को टाइटल के लिए रॉलिंस चुनौती दे सकते हैं.

विज्ञापन

क्वीन ऑफ द रिंग फाइनल

क्वीन ऑफ द रिंग फाइनल5 / 7

Night of Champions 2026 में क्वीन ऑफ द रिंग का फाइनल भी होगा. वहां पर इयो स्काई और शार्लेट फ्लयेर के बीच टक्कर हो सकती है. स्काई के जीतने के चांस ज्यादा हैं. कहा जा रहा है  कि वो समरस्लैम में लिव मॉर्गन को टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगी.

लिव मॉर्गन vs स्टेफनी वकेर

लिव मॉर्गन vs स्टेफनी वकेर6 / 7

रेसलमेनिया 42 में लिव मॉर्गन ने स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी. वकेर मौजूदा समय में इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रही हैं. उनकी बहुत जल्द वापसी हो सकती है. दोनों के बीच Night of Champions 2026 में रीमैच हो सकता है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स vs गुंथर

कोडी रोड्स vs गुंथर7 / 7

क्लैश इन इटली में कोडी रोड्स ने गुंथर को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप डिफेंड की. कोडी की वहां पर विवादास्पद जीत हुई थी. गुंथर का पांव रोप के बाहर था और ये चीज रेफरी देख नहीं पाए. Night of Champions 2026 में दोनों के बीच फिर से मैच हो सकता है. इस बार कोई शर्त भी रखी जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन