Triple H का बड़ा फैसला, WWE SmackDown की टाइमिंग में अचानक बदलाव कर फैंस के उड़ाए होश!

WWE SmackDown के शो की टाइमिंग में बहुत जल्द बदलाव होने वाला है. जुलाई से ताबड़तोड़ एक्शन में कमी देखने को मिलेगी. इससे रेसलर्स को भी नुकसान हो सकता है. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है.

WWE

WWE SmackDown

विज्ञापन

WWE SmackDown: WWE के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा. सभी प्रीमियम लाइव इवेंट्स को बढ़िया सफलता मिली. इसके अलावा लगातार बदलाव भी देखने को मिले. ट्रिपल एच ने नई चीजें भी जोड़ी. खैर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है. SmackDown की टाइमिंग फिर से बदल दी गई है. कुछ हफ्ते बाद से शो दो घंटे का हो जाएगा. हर साल ये चेंज कंपनी की तरफ से देखने को मिलता है. वैसे इस चीज से रेसलर्स को नुकसान भी हो सकता है. समय की कमी के कारण कई स्टार्स को परफॉर्म करने का मौका नहीं मिलेगा.

WWE SmackDown में बड़ा बदलाव

दरअसल 2026 की शुरुआत से ब्लू ब्रांड के सभी शोज तीन घंटे के हो गए थे. हालांकि, व्यूअरशिप में बिल्कुल भी उछाल देखने को नहीं मिला. शो भी बेहतर नहीं रहे. फैंस ज्यादातर नाराज ही रहे. WWE SmackDown का तीन घंटे का युग फिलहाल खत्म हो रहा है. आगामी 26 जून के बाद से ब्लू ब्रांड के शो फिर से दो घंटे के हो जाएंगे. अब एक्शन में थोड़ा कमी देखने को मिलेगी. ऐसा ही काम कंपनी ने पिछले साल भी किया था. दिग्गज डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि 26 जून मौजूदा सीना का आखिरी तीन घंटे का SmackDown होगा. उन्होंने बताया कि ये कॉन्ट्रैक्ट छह महीने का ही था.

Advertisment

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE Raw में Oba Femi ने Brock Lesnar को ललकार कर मचाया हड़कंप

WWE Night of Champions 2026 के बाद होगा बदलाव

Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी अभी से इसकी तैयारी में लग गई है. इससे पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड भी वहीं पर आयोजित किया जाएगा. ये इस साल का अंतिम बार तीन घंटे का शो होगा. इसके बाद से फैंस को दो ही घंटे का एक्शन देखने को मिलेगा. WWE द्वारा बहुत जल्द इसका ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: WWE Raw में मचा हाहाकार! तूफानी स्पीयर से हवा में उड़े दिग्गज Paul Heyman, देखें वीडियो

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ