हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Brock Lesnar चुनौती दे सकते हैं', WWE के करियर किलर ने द बीस्ट को ललकारा, रिटायरमेंट मैच के बयान ने मचाई खलबली

हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने WWE रिटायरमेंट से वापसी कर ली है. उनका ओबा फेमी के साथ रीमैच होने वाला है. खैर गुंथर ने अब द बीस्ट के साथ संभावित मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान

Brock Lesnar: WWE में पिछले एक महीने से ब्रॉक लैसनर छाए हुए हैं. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में अपने दस्ताने और जूते उतारकर बताया कि वो रिटायरमेंट ले रहे हैं. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में लैसनर ने दोबारा वापसी कर ली है. अब ये पक्का हो गया है कि वो रिटायर नहीं हुए हैं. कहा जा रहा है कि अगस्त में होने वाले समरस्लैम में वो रिटायर सकते हैं. सवाल ये खड़ा हो रहा है कि लैसनर को कौन रिटायर करेगा. करियर किलर गुंथर का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है. अब द रिंग जनरल ने भी लैसनर को लेकर बयान दिया है.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने क्या कहा?

Italian Wrestling Channel को हाल ही में गुंथर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे ब्रॉक लैसनर के साथ मैच को लेकर सवाल पूछा गया. गुंथर ने कहा, “मैं उस दिन रेसलमेनिया में मौजूद नहीं थे क्योंकि वो मेरे मैच के बाद वाला दिन था. जब ब्रॉक लैसनर के सााथ बहुत कुछ हुआ था मैं नहीं था. मैंने एक हेडलाइन में ही सब कुछ देखा और मुझे थोड़ा ही जानकारी मिली थी. अब वो वापस आ गए हैं, लेकिन मैंने इसके बारे में कुछ सोचा नहीं है. मैं अभी पूरी तरह से कोडी रोड्स के साथ अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं. मैं इटली में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती दूंगा. मेरा पूरा ध्यान इस पर ही है. कोडी को हराने के बाद लैसनर मुझे चुनौती दे सकते हैं और हम ऐसा जरूर करेंगे.”

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 के लिए Brock Lesnar के भयानक मैच का ऐलान, 28 साल के रेसलर पर मंडराया खतरा!

विज्ञापन

WWE Clash in Italy 2026 में होंगे बड़े मुकाबले

Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. कहा जा रहा है कि गुंथर अब नए चैंपियन बन सकते हैं. इसके अलावा ब्रॉक लैसनर का मैच भी ओबा फेमी के साथ होगा. दोनों क बीच रीमैच बुक किया गया है.

ये भी पढ़ें: WWE Saturday Night’s Main Event रिजल्ट्स: वर्ल्ड चैंपियन की शर्मनाक हार, रेफरी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola