CJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग; रास्ते किए गए बंद

रविवार को होने वाले CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा काफी कड़ी कर दी है. जनपथ मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है. 

security tightened at jantar mantar and across central delhi

जनपथ मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. Image Credit- PTI

देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शनों हो रहे हैं. इसके चलते दिल्ली में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और अब रविवार को होने वाले सीजेपी (CJP) के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कड़ी करनी शुरू कर दी है. जनपथ मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. इसमें दो लेयर जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास, जबकि तीन लेयर जंतर-मंतर के आसपास लगाई गई हैं. मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी भारी तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि 22 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक सभी रास्तों को किया जाएगा बंद 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की कोशिश है कि जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को आज शाम तक बंद कर दिया जाएगा. फिलहाल बैरिकेडिंग लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का काम शुरू हो चुका है. रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर रही है. 

क्या आम लोगों के कामकाज पर पड़ेगा असर?

दिल्ली के आम लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. हालांकि, जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, राजघाट और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों को पाबंदियों और देरी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, अगर प्रशासन की ओर से रास्तों में बदलाव का एलान किया जाएगा तो लोगों को निकलने से पहले आधिकारिक अपडेट को चेक करते रहना है. सेंट्रल दिल्ली में गैर-जरूरी अपॉइंटमेंट को तब तक के लिए टाला जा सकता है जब तक स्थिति साफ न हो जाए.

विज्ञापन

इसके अलावा, पुलिस टीमें सोशल मीडिया एक्टिविटीज पर नजर रख रही हैं और होटलों, गेस्ट हाउसों और पेइंग-गेस्ट को टेस्ट कर रही हैं. इसलिए अधिकारियों ने सेंट्रल दिल्ली के होटलों से बुकिंग के मामले में ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ