Delhi Metro Alert: आज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक, कश्मीरी गेट समेत देखें पूरी लिस्ट
Delhi Metro Stations Shut Today: दिल्ली में हो रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया गया है. अगर मेट्रो से सफ करते हैं तो यह चेक कर लें कि आपके रूट का स्टेशन खुला है या बंद?
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. राजीव चौक, नई दिल्ली, कश्मीरी गेट, हौज खास समेत बंद रहने वाले सभी स्टेशनों की पूरी लिस्ट देखें.
(फोटो - एआई)
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन (Anti-EC / CJP Protest) को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आज रात 9 बजे से दिल्ली के 57 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया जाएगा. ये स्टेशन तब तक बंद रहेंगे जब तक कि स्थिति सामान्य (Normalise) नहीं हो जाती. इस पाबंदी का आप पर क्या असर पड़ेगा और बंद रहने वाले 57 मेट्रो स्टेशनों की पूरी लिस्ट क्या है, यहां देखें.
विज्ञापन
Service Update
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned… pic.twitter.com/c0DtpcXvnT
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
कब से लागू होगी पाबंदी?
आज रात 9:00 बजे से ये 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहने वाले हैं. और जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती और अगला सुरक्षा निर्देश जारी नहीं होता, ये मेट्रो स्टेशन बंद ही रहेंगे. दरअसल, दिल्ली के सेंटर और संवेदनशील इलाकों में होने वाले विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को दुरुस्त रखना.
विज्ञापन
बंद रहने वाले 57 मेट्रो स्टेशनों की पूरी लिस्ट नीचे दिए गए 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट आज रात 9 बजे से प्रभावित/बंद रहेगी:
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह सफर की प्लानिंग पहले से करें: अगर आप आज रात या कल सुबह मेट्रो से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो अपने नजदीकी खुले मेट्रो स्टेशन या वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
विज्ञापन
DMRC हेल्पलाइन व ऐप चेक करें: मेट्रो स्टेशन की गेट स्थिति जानने के लिए DMRC के आधिकारिक ऐप (Delhi Metro Rail) या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट जरूर चेक करते रहें.
कैब/बस सेवाओं में भीड़ की संभावना: मेट्रो बंद होने की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही और भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकलें.