नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स, भावुक होकर कहा अलविदा

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. सभी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं. पूर्व WWE स्टार्स ने भी उन्हें ट्रिब्यूट दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Nana Patekar

पूर्व WWE स्टार की आई प्रतिक्रिया (Image: Instagram/iamnanapatekar & WWE.com)

Nana Patekar Death: आज सुबह एक बुरी खबर सभी के लिए आई. हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. 75 साल के नाना पाटेकर का गोवा स्थित आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. पूरी दुनिया इसके बाद शोक में डूब गई. एक्टिंग की दुनिया में नाना का बहुत बड़ा नाम था. वो अभी भी एक्टिव थे. अचानक उनके चले जाने से सन्नाटा फैल गया. नाना के जाने से भारतीय रेसलर सुनील सिंह और समीर सिंह भी बेहद दुखी हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना प्रकट की. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

सुनील सिंह और समीर सिंह ने क्या कहा?

सुनील सिंह और समीर सिंह ने बॉलीवुड बॉयज नाम से WWE में काम किया था. कंपनी में कई साल तक वो एक्टिव रहे. जिंदर महल के साथ उनकी जोड़ी को सभी ने पसंद किया ता. 2017 में महल ने WWE चैंपियनशिप जीती थी और इसके पीछे समीर-सुनील का बहुत बड़ा हाथ है. दोनों रेसलर्स भारत में होने वाली गतिविधियों पर लगातार नज़र लगाए रहते हैं. जब भी कोई तगड़ा मामला होता है तो इनका रिएक्शन जरूरत आता है. नाना पाटेकर के निधन पर भी बॉलीवुड बॉयज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

बॉलीवुड बॉयज ने सोशल मीडिया पर कहा कि नाना पाटेकर का जाना बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा नकुसान है. उन्होंने कहा कि वो हमेशा नाना को याद करेंगे. बॉलीवुड बॉयल ने लिखा, “भारत की फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये कितना बड़ा नुकसान है. बड़े पर्दे की शोभा बढ़ाने वाले शानदार कलाकारों में से एक . आरआईपी.”

ये भी पढ़ें: Roman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान

विज्ञापन

बॉलीवुड बॉयज को WWE ने कब किया रिलीज?

समीर सिंह और सुनील सिंह की जोड़ी को WWE में अच्छी सफलता मिली. दोनों ने मौका मिलने पर अपने काम से सभी की वाहवाही लूटी. जिंदर महल के साथ दोनों की स्टोरीलाइन बढ़िया रही. दोनों ने 2017 में SmackDown के जरिए मेन रोस्टर में अपनी शुरुआत की थी. तब उन्हें सिंह ब्रदर्स के रूप में कंपनी ने पेश किया था. 2019 तक जिंदर के साथ दोनों लगातार बने रहे थे. महल की सफलता के पीछे दोनों का हाथ रहा. 2019 में दोनों ने 205 लाइव में भी एक्शन दिखाया. 2020 में दोनों के गिमिक में बदलाव किया गया. 2021 में समीर और सुनील को कंपनी ने रिलीज कर दिया. इसके बाद से अभी तक कंपनी में उनकी दोबारा वापसी नहीं हुई है. दोनों ने AEW में भी काम किया. मौजूदा समय में वो इंडिपेंडेंट सर्किट में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ